विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटना में देर रात पुलिस से मुठभेड़ में कुख्यात लुटेरा अजय ढेर, STF के इंस्पेक्टर को भी लगी गोली

Published: Fri, 13 Dec 2024 11:20 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2024 11:47 PM (IST)

पटना के जक्कनपुर इलाके में शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे एसटीएफ ने मुठभेड़ में बिहार में सारण के एक कुख्यात अपराधी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। उसकी पहचान अजय कुमार राय उर्फ काका के रूप में हुई है। वह कुख्यात सोना लुटेरा था और चंदन सोनार गिरोह का प्रमुख सदस्य था। अजय राय के विरुद्ध हरियाणा व बिहार के सारण और आरा में नौ मामले दर्ज हैं।

पटना में एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में कुख्यात अजय राय ढेर (फोटो- जागरण)
पटना में एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में कुख्यात अजय राय ढेर (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. अजय राय के विरुद्ध हरियाणा व बिहार में कई मामले दर्ज
  2. एसटीएफ के इंस्पेक्टर दिवाकर को भी गोली लगी

जागरण संवाददाता, पटना। पटना के जक्कनपुर इलाके के संजय नगर रोड नंबर दस में शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे एसटीएफ ने मुठभेड़ में बिहार में सारण के एक कुख्यात अपराधी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। उसकी पहचान अजय कुमार राय उर्फ काका के रूप में हुई है। वह कुख्यात सोना लुटेरा था और चंदन सोनार गिरोह का प्रमुख सदस्य था।

एसटीएफ के इंस्पेक्टर दिवाकर को भी गोली लगी

वहीं, इस मुठभेड़ में एसटीएफ के इंस्पेक्टर दिवाकर को भी गोली लगी है, उनको अस्पताल पहुंचाया गया है। मुठभेड़ के बाद एसटीएफ और पटना पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। उसके पास से पिस्टल व गोलियां बरामद की गईं हैं। जक्कनपुर थाना प्रभारी रितुराज सिंह ने मुठभेड़ में अजय राय के मारे जाने की पुष्टि की है।

बताया गया कि अजय राय के विरुद्ध हरियाणा व बिहार के सारण और आरा में नौ मामले दर्ज हैं। इनमें सबसे अधिक सारण में हैं। डकैती, लूट, हत्या और आ‌र्म्स एक्ट के मामले में वह वांछित था। पटना में छह वर्षों बाद यह दूसरी मुठभेड़ है। इसके पूर्व पाटलिपुत्र स्टेशन से कुछ दूर पूर्वी गोला रोड में मुठभेड़ में कुख्यात अभिषेक कुमार उर्फ मुचकुंद मारा गया था, उसपर 50 हजार का इनाम था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।