Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले हो रहे, चुप्पी लगाए हैं महागठबंधन के नेता: दिलीप जायसवाल

    Updated: Wed, 14 Aug 2024 03:04 PM (IST)

    बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने बांग्लादेश के मामले पर बड़ा बयान दिया है। दिलीप जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं लेकिन महागठबंधन के नेता चुप्पी लगाए बैठे हैं। जायसवाल ने कहा कि कोलकाता में दुष्कर्म और हत्याकांड पर भी इनकी जुबान नहीं खुल रही। यह दोहरा मानदंड नहीं चलने वाला।

    Hero Image
    पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते दिलीप जायसवाल। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा की युवा इकाई द्वारा मंगलवार को पटना की सड़कों पर भव्य बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रीयता से ओत-प्रोत युवा हाथ में तिरंगा लिए बाइक पर निकले और जन-समुदाय में देशभक्ति की भावना को प्रबल करने का भरसक प्रयास किए। भारत माता के जयकारे वातावरण में दूर और देर तक गूंजते रहे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के भूमि सुधार व राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल मुख्य अतिथि की भूमिका में रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि यह पहल नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के व्यापक अभियान का हिस्सा है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हमले हो रहे, लेकिन महागठबंधन के नेता चुप्पी साधे बैठे हैं। कोलकाता में दुष्कर्म और हत्याकांड पर इनकी जुबान नहीं खुल रही। यह दोहरा मानदंड नहीं चलने वाला। जनता ऐसे नेताओं को जान-पहचान गई है।

    मुख्यालय पटना सहित बाइक तिरंगा यात्रा बिहार के सभी जिला और विधानसभा क्षेत्र में निकली गई। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय से प्रारंभ हुई यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, सांसद रविशंकर प्रसाद, राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा आदि सहभागी रहे। नगर का भ्रमण करते हुए यह यात्रा शहीद स्मारक (सप्तमूर्ति) के पास जाकर समाप्त हुई। उस दौरान राष्ट्र चेतना के नारों और गीतों से वातावरण गुंजायमान रहा।

    78 मीटर लंबा तिरंगा लेकर झूमते निकले युवा

    मौर्या लोक परिसर से निकली यात्रा का नेतृत्व नगर विकास व आवास मंत्री नितिन नवीन ने किया। स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ पर 78 मीटर विशाल तिरंगे को अपने कंधे की ऊंचाई तक हाथों से पकड़े युवा देशभक्ति के गीतों पर झूमते रहे। कारगिल चौक जाकर इस यात्रा का समापन हुआ।

    विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित महापौर सीता साहू, उप महापौर रेशमी चंद्रवंशी आदि की सहभागिता रही।

    'तिरंगा हमें राष्ट्र-सेवा की प्रेरणा देता है'

    नंद किशोर ने कहा कि तिरंगा हमें राष्ट्र के प्रति समर्पण और राष्ट्र-सेवा की प्रेरणा देता है। इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम तिरंगे की आन-बान-शान के लिए किसी भी प्रकार का समझौता न करें।

    नितिन नवीन में कहा कि यात्रा का उद्देश्य भ्रामक और मिथ्या की राजनीति से इतर युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना को प्रबल करना है।

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'बिहार विधानसभा चुनाव में अतिपिछड़ों को देंगे 33% टिकट', VIP प्रमुख मुकेश सहनी का एलान

    ये भी पढ़ें- Mukesh Sahani: क्या फिर NDA के साथ जाएंगे मुकेश सहनी? खुद दे दिया जवाब; RJD को लेकर कह दी बड़ी बात

    comedy show banner
    comedy show banner