Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: लालू यादव से मिले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, बोले- वे मेरे सीनियर लीडर और बड़े भाई

    Updated: Sat, 28 Jun 2025 10:06 PM (IST)

    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पटना में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। उन्होंने लालू यादव को अपना बड़ा भाई और वरिष्ठ नेता बताया और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। दिग्विजय सिंह ने पटना हवाई अड्डे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और फुलवारीशरीफ में सेवा दल के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने की जानकारी दी।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, पटना। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से मुलाकात की।

    लालू आवास से निकलते समय मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि लालू यादव मेरे सीनियर लीडर हैं। वे हमारे बड़े भाई हैं। मुझे दिग्विजय यादव कहते हैं। उन्होंने हंसते हुए कहा कि दिग्विजय यादव आज लालू यादव से मिले। बस इतनी सी बात है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि उन्होंने राजद अध्यक्ष से उनके स्वास्थ्य के बारे में बातचीत की। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री का पटना हवाई अड्डे पर कांग्रेसियों ने स्वागत किया।

    उनकी अगुवानी करने कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य एवं सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा, चंदन बागची, पार्टी के मीडिया पैनलिस्ट प्रेमचंद्र मिश्रा, अभय दुबे, राजेश राठौड़, सेवा दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस और सेवा दल के नेता-कार्यकर्ता पहुंचे थे।

    हवाई अड्डे से अखिलेश सिंह के साथ वे सीधे लालू प्रसाद के आवास पर पहुंचे। दिग्विजय सिंह रविवार को फुलवारीशरीफ में आयोजित सेवा दल के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे। वे वहां सेवा दल से जुडे़ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।