विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेजस्वी ने कहा- लालू जी को उल्टा-सीधा कहते गिरिराज, कार्रवाई क्यों नहीं?

By Kajal KumariEdited By:
Published: Fri, 03 Mar 2017 09:25 AM (IST)Updated: Fri, 03 Mar 2017 11:28 PM (IST)

अब्दुल जलील मस्तान के पीएम पर दिए बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी लालू ...और पढ़ें

तेजस्वी ने कहा- लालू जी को उल्टा-सीधा कहते गिरिराज, कार्रवाई क्यों नहीं?
तेजस्वी ने कहा- लालू जी को उल्टा-सीधा कहते गिरिराज, कार्रवाई क्यों नहीं?

पटना [राज्य ब्यूरो]। मद्य निषेध उत्पाद मंत्री अब्दुल जलील मस्तान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर उत्पन्न गतिरोध पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने गुुरुवार को कहा कि मंत्री जब सॉरी बोल रहे तो बात खत्म होनी चाहिए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दरअसल भाजपा उप्र चुनाव के बचे चरण में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करना चाहती है। यूपी का चुनाव अब बिहार से सटे इलाकों में है। सोची-समझी राजनीति के तहत वह इस मामले को तूल दे रही है। विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में तेजस्वी ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि बुधवार को जिन भाजपा विधायकों ने वेल में आकर रिपोर्टर टेबल उलटा और अनुशासन को तोड़ा उन विधायकों पर कार्रवाई होनी चाहिए। सदन की कार्यवाही बाधित होने से जनता का नुकसान हो रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजद सुप्रीमो के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। भाजपा नेता सुशील मोदी और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार उनके खिलाफ कार्रवाई कराएं। उनका इस्तीफा लिया जाए।
अगर उनमें गिरिराज सिंह के खिलाफ कार्रवाई कराने की क्षमता नहीं है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा सांसद सुब्रह्म्ण्यम स्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर जो टिप्पणी की है उसे बोला नहीं जा सकता। वह महागठबंधन की ओर से मांग करते हैैं कि स्वामी अपनी बात वापस लें।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 'बिलो द बेल्ट' टिप्पणी कर रहे हैैं। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के खिलाफ उन्होंने जो कहा वह मर्यादा के अनुकूल नहीं था। इसी तरह हरियाणा में भाजपा के मंत्री श्री विज लगातार उल्टी-सीधी बातें करते रहते है। उनके खिलाफ भाजपा क्यों नहीं बोलती?

  यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा - बिहार के विकास में सियासत न करें नीतीश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।