Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले दल-बदल जारी, जदयू के पूर्व पार्षद कांग्रेस में हुए शामिल

    Updated: Mon, 21 Jul 2025 06:48 PM (IST)

    जदयू के पूर्व विधान पार्षद विनोद कुमार सिंह ने अपनी पार्टी का साथ छोड़ते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक मिलन समारोह में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावारू की मौजूदगी में विनोद सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए।

    Hero Image
    चुनाव के पहले दल-बदल जारी, जदयू के पूर्व पार्षद कांग्रेस में हुए शामिल

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले नेताओं के दल-बदल का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में अब जदयू के पूर्व विधान पार्षद विनोद कुमार सिंह ने अपनी पार्टी का साथ छोड़ते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक मिलन समारोह में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावारू की मौजूदगी में विनोद सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एनएसयूआइ से अपनी राजनीतिक शुरुआत करने वाले विनोद सिंह ने इस दौरान प्रदेश की भाजपा-जदयू सरकार पर कई आरोप लगाए और कहा कि इस सरकार में बगैर चढ़ावा चढ़ाए कोई काम नहीं होता। अब जदयू में कुछ गिने चुने नेता-कार्यकर्ता रह गए हैं। अब वहां किसी की पूछ नहीं होती। मिलन समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि जदयू में अभी भगदड़ का माहौल है और पार्टियों की नीतियों को लेकर जदयू में काफी नाराजगी है। राज्य में जिस प्रकार का शासन चल रहा है उससे ऊबकर लोग कांग्रेस के साथ अपनी पारी की शुरुआत कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा विधानसभा चल रही है। जब सर्वदलीय बैठक हुई, तो हमने दो विषय पर अपनी पार्टी का स्टैंड रखा। लेकिन, सरकार ने जवाब देने की बजाय अधिकारी से कहलवा दिया कि इस मौसम में अपराध की घटनाएं बढ़ जाती है। इस सरकार से और उम्मीद भी नहीं की जा सकती है। इस दौरान प्रेमचंद मिश्रा, मदन मोहन झा, राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन सहित पार्टी के दूसरे कई नेता उपस्थित रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner