Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: रातोंरात बदल दिए बिहार के कानून मंत्री, कार्तिक मास्‍टर अब संभालेंगे गन्‍ना उद्योग विभाग

    By Vyas ChandraEdited By:
    Updated: Wed, 31 Aug 2022 02:12 PM (IST)

    Bihar Politics शपथ ग्रहण के बाद से ही विवादों में घिरे बिहार सरकार के विधि मंत्री कार्तिक कुमार उर्फ मास्‍टर कार्तिक पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उनकी जगह अब गन्‍ना उद्योग मंत्री शमीम अहमद को कानून मंत्रालय का जिम्‍मा दिया गया है।

    Hero Image
    कार्तिक मास्‍टर की जगह शमीम अहमद बने विधि मंत्री। फाइल फोटो

    पटना, राज्‍य ब्‍यूरो। सीएम नीतीश कुमार की कैबिनेट में विधि मंत्री बनाए गए पटना के बाहुबली अनंत सिंह के करीबी एमएलसी कार्तिक कुमार (Minister Kartik Kumar) को उनके पद से हटा दिया गया है। कार्तिक कुमार के स्थान पर अब  गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री डा. शमीम अहमद (Dr Shamim Ahmad) को नया विधि मंत्री बनाया गया है। वहीं कार्तिक को अब बिहार के गन्ना उद्योग विभाग में मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नए मंत्रियों के विभागों में बदलाव को लेकर कैबिनेट सचिवालय से आदेश भी जारी कर दिया है। बता दें कि पहली सितंबर तक के लिए हाईकोर्ट (Patna High Court) ने कार्तिक कुमार को जमानत दी थी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें-  Bihar Politics: सोए थे गन्‍ना उद्योग मंत्री के रूप में, सुबह मार्निंग वाक पर निकले तो मिली बड़ी खबर

    विवादों में घिरे रहे कार्तिक 

    16 अगस्त को कार्तिक कुमार को बिहार का विधि मंत्री बनाए जाने को लेकर काफी विवाद था। उन पर अपहरण के एक मामले में फरार होने को लेकर वारंट जारी हुआ था। इसके बाद से कार्तिक सिंह पर बीजेपी काफी हमलावर थी। यहां तक कि महागठबंधन में शामिल कांग्रेस और वामदलों ने भी कार्तिक सिंह को मंत्री बनाए जाने को लेकर आपत्ति जाहिर की थी। वहीं दूसरी तरफ मामले में नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने भी यह स्पष्ट कर दिया था कि इस मामले में वह कुछ भी फैसला नहीं लेंगे। जो फैसला लेना है वह तेजस्वी यादव (Deputy CM Tejashwi Yadav) ही लेंगे। अब विवादों को विराम देने के लिए तेजस्वी यादव ने बड़ा फैसला ले लिया है।

    मंत्र‍िमंंडल सचिवालय की ओर से जारी की गई अधिसूचना 

    मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से मुख्‍य सचिव आमिर सुबहानी ने राज्‍यपाल के आदेश से अधिसूचना जारी की है। इसमें बताया गया है कि संविधान के अनुच्‍छेद 166 (3) में प्रदत्‍त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एवं संविधान के अधीन बनी कार्यपालि‍का नियमावली के नियम 6 (1) एवं 7 (1)  के अनुसार मुख्‍यमंत्री की सलाह से राज्‍यपाल के आदेश पर कार्तिक कुमार को विधि विभाग के स्‍थान पर गन्‍ना उद्योग विभाग एवं गन्‍ना उद्योग विभाग के मंत्री डॉ शमीम अहमद विध‍ि विभाग का कार्य आवंटित किया गया है। 

    Koo App

    आज कार्तिकेय सिंह का विभाग बदल दिया गया। यह नीतीश जी की नई जीरो टॉलरेंस नीति है कि फंसाते भी हम है, बचाते भी हम है। हम ही लालू, तेजस्वी, अनंत सिंह, आनंद मोहन को फंसाएंगे और जब हमारे शरण में आ जाइएगा तो हम ही बचाएंगे। इसी बचाने के तहत वो जानते है एक अपराधी को विधि मंत्री बनाया था।

    View attached media content

    - Dr. Sanjay Jaiswal (@Dr.SanjayJaiswal) 31 Aug 2022

    comedy show banner
    comedy show banner