Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: सोए थे गन्‍ना उद्योग मंत्री के रूप में, सुबह मिली ऐसी खबर कि चौंक गए शमीम अहमद

    Bihar Politics बिहार सरकार के नए कानून मंत्री डा. शमीम अहमद बनाए गए हैं। उनका विभाग अब कार्तिक कुमार को सौंपा गया है। एक तरह से दो मंत्रियों के बीच विभागों की अदलाबदली हुई है। नए कानून मंत्री को इसका पता सुबह में चला।

    By Vyas ChandraEdited By: Updated: Wed, 31 Aug 2022 02:14 PM (IST)
    Hero Image
    बिहार सरकार के नए कानून मंत्री शमीम अहमद। फाइल फोटो

    पटना, आनलाइन डेस्‍क। Bihar Politics: बिहार सरकार के दो मंत्रियों का विभाग रातोंरात बदल गया। वह भी ऐसे कि मंत्री जी को ही खबर नहीं हुई। बात हो रही है बिहार के नए विधि मंत्री डा. शमीम अहमद (Law Minister Dr Shamim Ahmad) की। वे सोए तो सरकार के गन्‍ना उद्योग मंत्री थे, सुबह जगे तो उनका विभाग ही बदल गया। वे विधि मंत्री बना दिए गए। कार्तिक कुमार और शमीम अहमद (Minister Kartik Kumar and Shamim Ahmad) के बीच विभागों की अदलाबदली सरकार ने कर दी। इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Bihar Politics: पद से हटाए गए बिहार के कानून मंत्री, तेजस्‍वी की सलाह पर सीएम नीतीश का बड़ा फैसला

    मार्निंग वाक पर निकले तो खबरों से चला पता 

    मीडिया से बातचीत में शमीम अहमद ने कहा कि रात में तो वे गन्‍ना उद्योग विभाग के मंत्री के रूप में ही सोए थे। सुबह मार्निंग वाक के लिए चिड़‍ियाघर गए तो खबरों से पता चला कि विभाग बदल गया है। हालांकि उन्‍हें सुबह 10 बजे तक इसकी अधिकारिक सूचना नहीं मिली थी। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें कानून मंत्रालय का जिम्‍मा क्‍यों दिया गया इसका पता नहीं लेकिन जो भी जिम्‍मेदारी मिली है उसका पूरी निष्‍ठा से पालन करेंगे। कार्तिक कुमार पर बीजेपी के हमला पर उन्‍होंने कहा कि वे लोग पूरी तरह दूध के धुले तो नहीं हैं। बता दें कि मंगलवार रात सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने डिप्‍टी सीएम तेजस्‍वी यादव (Deputy CM Tejashwi Yad) की सलाह पर मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की। कार्तिक कुमार उर्फ कार्तिक मास्‍टर की नो काेर्सिव की अवधि एक सितंबर को समाप्‍त हो रही है। ऐसे में सभी की नजर इस बात पर टिक गई है कि सरकार आगे क्‍या फैसला लेती है। 

    पहली सितंबर को समाप्‍त हो रहा नो कोर्सिव

    गौरतलब है कि एक आपराधिक मामले के सामने आने के बाद विधि मंत्री कार्तिक कुमार को लेकर सरकार पर विपक्ष हमलावर था। कांग्रेस, वामदलों ने भी सरकार से इस मामले पर गंभीरता से सोचने का आग्रह किया था। भाजपा कार्तिक कुमार के अतिरि‍क्‍त सुरेंद्र यादव को लेकर भी सरकार को घेर रही है। इसके अलावा सुधाकर सिंह को गबन के मामले में भाजपा ने घेरा था। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से सत्‍ता पक्ष एवं विपक्ष के बीच जमकर आरोप-प्रत्‍यारोप चल रहा है।  

    Koo App