Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश का एक और एलान, सफाई कर्मचारियों के लिए आयोग का होगा गठन; पढ़ें डिटेल

    Updated: Sun, 27 Jul 2025 07:25 PM (IST)

    बिहार में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा की। यह आयोग सफाई कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करेगा कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी करेगा और सरकार को सुझाव देगा। आयोग में एक अध्यक्ष एक उपाध्यक्ष और पांच सदस्य होंगे। यह वंचित वर्ग के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने में मदद करेगा।

    Hero Image
    बिहार में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग को होगा गठन। (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का गठन होगा। यह आयोग सफाई कर्मियों के हितों से संबंधित सुझाव, उनके अधिकारों की सुरक्षा के संबंध में सरकार को सुझाव देगा।

    सफाई कार्यों में लगे लोगों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर उसे लागू करवाने को ले समुचित कार्रवाई करेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को अपने एक्स हैंडल पर इस आशय की सूचना साझा की।

    मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि बिहार में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की सुरक्षा, कल्याण, पुनर्वास, सामाजिक उत्थान, शिकायतों के निवारण तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का विभाग को निर्देश दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी कि बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष तथा पांच सदस्य होंगे। इनमें एक महिला या ट्रांसजेंडर भी होंगे।

    यह आयोग राज्य में सफाई कार्यों से जुड़े समाज के वंचित वर्ग के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    हाल के दिनों में यह दूसरा मौका है जब मुख्यमंत्री ने बिहार में दो नए आयोग के गठन की घोषणा की है। इसके पूर्व उन्होंने राज्य में युवा आयोग के गठन की घोषणा की थी। इस आयोग के गठन को कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है।

    यह भी पढ़ें- 

    बिहार सरकार का पत्रकारों को गिफ्ट, पेंशन राशि में की गई ढाई गुना बढ़ोत्तरी