बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के 3 उम्मीदवारों पर नजर, 1 ही नाम पर बनेगी सहमति
लोजपा (रामविलास) में विधान परिषद चुनाव के लिए एक सीट पर उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। चिराग ...और पढ़ें

चिराग के 3 उम्मीदवारों पर नजर, 1 ही नाम पर बनेगी सहमति

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, पटना। विधान परिषद चुनाव (Bihar MLC Chunav 2026) के ठीक पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में एक सीट के लिए उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। पार्टी नेतृत्व की ओर से अभी किसी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन लोजपा आर और राजनीतिक गलियारों में तीन नाम सबसे अधिक चर्चा में हैं।
इनमें सीमांत मृणाल, वेद प्रकाश पांडेय और पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय प्रमुख माने जा रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, पार्टी प्रमुख चिराग पासवान उम्मीदवार चयन को लेकर लगातार फीडबैक ले रहे हैं।
सीमांत मृणाल को युवा चेहरे के रूप में देखा जा रहा है, जबकि वेद प्रकाश पांडेय संगठन और सामाजिक समीकरणों के लिहाज से मजबूत माने जा रहे हैं। वहीं, हुलास पांडेय का राजनीतिक अनुभव और क्षेत्र में उनकी पहचान उन्हें दौड़ में बनाए हुए है।
पार्टी के अंदर माना जा रहा है कि उम्मीदवार चयन में सिर्फ राजनीतिक पहचान ही नहीं, बल्कि स्थानीय स्वीकार्यता, जातीय समीकरण और चुनावी जीत की संभावना को भी प्रमुख आधार बनाया जाएगा। यही कारण है कि अंतिम निर्णय से पहले संगठन स्तर पर लगातार मंथन चल रहा है।
लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ताओं के बीच भी संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। तीनों नामों के समर्थक अपने-अपने दावेदार को मजबूत बताने में जुटे हैं। हालांकि, अंतिम फैसला चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी संसदीय बोर्ड और शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस सीट पर उम्मीदवार का चयन केवल स्थानीय चुनावी रणनीति का हिस्सा नहीं होगा, बल्कि यह भी संकेत देगा कि पार्टी अगले विधानसभा चुनाव में किस तरह के नेतृत्व और सामाजिक समीकरण पर दांव लगाने जा रही है। अब सबकी निगाहें चिराग पासवान के फैसले पर सभी की नजर टिकी हुई है।
