विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JDU में MLC उम्मीदवारों के नाम लगभग तय, 1 सीट पर निशांत का नाम फाइनल; नीतीश कुमार की मौजूदगी में हुआ मंथन

Published: Sun, 31 May 2026 07:59 PM (IST)

Bihar Legislative Council Elections: जदयू ने विधान परिषद की दस सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।

संजय झा के आवास पहुंचे नीतीश कुमार। (सोशल मीडिया)

संजय झा के आवास पहुंचे नीतीश कुमार। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. जदयू ने विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा की।

  2. नीतीश कुमार की मौजूदगी में दिग्गजों ने नामों पर मंथन किया।

  3. एक सीट पर निशांत का नाम लगभग अंतिम माना जा रहा है।

राज्य ब्यूरो, पटना। विधान परिषद की दस सीटों पर होने वाले चुनाव को ले रविवार को जदयू दिग्गजों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की मौजूदगी में बैठक की। इन दस सीटों में चार सीटें फिर से जदयू के खाते में आना तय माना जा रहा।

इनमें एक सीट नीतीश कुमार के इस्तीफे से खाली हुई है। जबकि तीन सीटों में जदयू के गुलाम गौस, भीष्म सहनी तथा कुमुद वर्मा की सीट है।

विधान परिषद चुनाव को ले जदयू की गतिविधि रविवार को पहले पहर से ही शुरू हो गयी। नीतीश कुमार इस क्रम में पहले इप मुख्यमंत्री विजय चौधरी के आवास पहुंचे।

निशांत कुमार का नाम तय

वहां से वह श्री चौधरी के साथ जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के आवास पहुंचे। वहां पार्टी के संभावित प्रत्याशियों के नाीम पर चर्चा हुई। चार सीटों में एक सीट पर निशांत का नाम तय है।

संजय झा के आवास के बाद जदयू दिग्गजों की एक बैठक नीतीश कुमार के सात सर्कुलर रोड स्थित आवास पर भी हुई। इस बैठक में जदयू के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी मौजूद थे।

सीटों के फार्मूले को ले जदयू के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि यह पूर्व से तय है। तीन सीटों में जदयू की हिस्सेदारी होगी। नीतीश कुमार के इस्तीफे से रिक्त हुई सीट पर होने वाले उप चुनाव में जदयू की दावेदारी स्वाभाविक है।

यह भी पढ़ें- बिहार विधानपरिषद में हंगामे पर सभापति नाराज, सदस्यता रद करने की दी चेतावनी