बिहार में NDA को प्रॉफिट और महागठबंधन को लॉस, विधान परिषद चुनाव का A To Z
भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद की 10 रिक्त सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इनमें ...और पढ़ें

बिहार विधान परिषद चुनाव: नीतीश-सम्राट और 10 सीट का खेल।
HighLights
बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव घोषित।
नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी की सीटें भी शामिल।
18 जून को मतदान और मतगणना, NDA को लाभ।
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics: बिहार विधान परिषद में रिक्त 10 सीटों के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इन सीटों के लिए एक जून को अधिसूचना के साथ चुनावी पहल शुरू हो जाएगी।
आवश्यकता पड़ने पर 18 जून को मतदान होगा और उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। इनमें एक सीट निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की है, जो राज्यसभा का सदस्य चुन लिए जाने के बाद विधान परिषद से त्यागपत्र दिए थे।
उस सीट के लिए उप चुनाव होना है। शेष नौ सीटों पर चुनाव होगा, जिनमें एक सीट मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा रिक्त की गई है, जो तारापुर से विधायक चुने जा चुके हैं।
भगवान सिंह कुशवाहा की सीट भी जगदीशपुर से उनके विधायक चुने जाने के कारण खाली हुई है। कुशवाहा अभी योजना व विकास मंत्री हैं। ये सभी सीटें विधानसभा कोटे की हैं।
- विधान परिषद में नीतीश-सम्राट सहित 10 रिक्त सीटों पर 18 को मतदान
- नौ सीटों पर चुनाव और एक सीट पर उप चुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित
- आठ जून नामांकन की अंतिम तिथि, आवश्यकता पड़ने पर होगा मतदान
- 05 जदयू, दो-दो भाजपा-राजद और एक कांग्रेस की है रिक्त सीटों में
इनमें से पांच जदयू के खाते की हैं। भाजपा और राजद की दो-दो, जबकि एक सीट कांग्रेस की है। इस तरह एनडीए की सात और महागठबंधन की तीन सीटें बनती हैं।
विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से इस बार महागठबंधन के लिए एक सीट से अधिक की गुंजाइश नहीं बन रही। यानी एनडीए को दो सीटों का लाभ होने जा रहा है।
बिहार विधान परिषद में कौन-कौनसी सीटें रिक्त?
- जदयू : नीतीश कुमार, डाॅ. कुमुद वर्मा, प्रो. गुलाम गौस, भीष्म साहनी, भगवान सिंह कुशवाहा
- भाजपा : सम्राट चौधरी, संजय प्रकाश (संजय मयूख)
- राजद : सुनील कुमार सिंह, मो. फारूक
- कांग्रेस : समीर कुमार सिंह
बिहार विधान परिषद चुनाव का कार्यक्रम
- अधिसूचना की तिथि : 01 जून
- नामांकन की अंतिम तिथि : 08 जून
- नामांकन-पत्रों की जांच : 09 जून
- नामांकन वापसी : 11 जून
- मतदान-मतगणना : 18 जून
(नोट: आवश्यकता पड़ने पर 18 जून को पूर्वाह्न नौ बजे से अपराह्न चार बजे तक मतदान होगा। उस तिथि को शाम पांच बजे से मतगणना होगी और परिणाम की घोषणा भी।)
कौन सी सीट कब से खाली?
- चुनाव वाली नौ सीटों में से सम्राट चौधरी और भगवान सिंह कुशवाहा की सीट 16 नवंबर, 2025 के प्रभाव से रिक्त हो रही। शेष सात सीटें 28 जून, 2026 के प्रभाव से।
- उप चुनाव वाली नीतीश कुमार की सीट 30 मार्च, 2026 के प्रभाव से रिक्त हो रही और इसका कार्यकाल 06 मई, 2030 तक है।
विधानसभा में संख्या बल
| एनडीए (NDA) | |
|---|---|
| दल का नाम | सीटें |
| भाजपा | 88 |
| जदयू | 85 |
| लोजपा-रामविलास | 19 |
| हम | 05 |
| रालोमो | 04 |
| महागठबंधन | |
|---|---|
| दल का नाम | सीटें |
| राजद | 25 |
| कांग्रेस | 06 |
| भाकपा-माले | 02 |
| माकपा | 01 |
| आईआईपी | 01 |
| अन्य / रिक्त | |
|---|---|
| दल का नाम | सीटें |
| एआईएमआईएम | 05 |
| बसपा | 01 |
| रिक्त | 01 |
(नोट : भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा का सदस्य चुने जाने के बाद विधानसभा में बांकीपुर सीट रिक्त है।)
यह भी पढ़ें- बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए महागठबंधन से झटकेगा दो सीटें, RJD-कांग्रेस को एक-एक सीट का नुकसान
