विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान एक्टिव, पटना की बैठक में तैयार कर लिया पूरा प्लान

Published: Sat, 29 Jun 2024 08:58 PM (IST)

Bihar Politics लोकसभा चुनाव खत्म होते ही बिहार में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज होने लगी है। सभी दलें जीत ...और पढ़ें

पटना के एसके मेमोरियल हॉल में लोजपा(आर) का सम्मान समारोह। फोटो- जागरण
पटना के एसके मेमोरियल हॉल में लोजपा(आर) का सम्मान समारोह। फोटो- जागरण

HighLights

  1. लोजपा (रामविलास) की ओर से सम्मान समारोह आयोजित
  2. श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
  3. 28 नवंबर को गांधी मैदान में लोजपा (रामविलास) की रैली

राज्य ब्यूरो, पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव हम सब एकजुटत होकर लड़ेंगे और बड़ी जीत हासिल करेंगे। बीते लोकसभा चुनाव में जीत के लिए विपक्षी दलों ने हर हथकंडे अपनाए। झूठ भी बोला।

कभी आरक्षण तो कभी संविधान को लेकर झूठी अफवाह फैलाने का काम किया। इसका असर कई लोगों पर हुआ। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों का चुनाव परिणाम इसका उदाहरण है। शनिवार को उन्होंने श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में आयोजित पार्टी सांसदों के सम्मान समारोह में यह बात कही।

इस मौके पर चिराग ने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और उनकी चिंता करने का भरोसा दिया। साथ ही दायें-बायें करने वालों को चेतावनी भी दी।

पार्टी के लोगों की भूमिका की भी जांच करेंगे- चिराग

चिराग ने कहा कि हम इसमें पार्टी के लोगों की भूमिका की भी जांच करेंगे। उन्होंने 28 नवंबर को गांधी मैदान में पार्टी की रैली करने की घोषणा की। कार्यक्रम में पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

इस मौके पर चिराग की मां रीना पासवान, सांसद वीणा सिंह, अरुण भारती, शांभवी चौधरी तथा राजेश वर्मा, पूर्व विधायक हुलास पांडेय एवं प्रधान महासचिव संजय पासवान समेत अन्य लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- 

Chirag Paswan: प्रधानमंत्री मोदी ने की सांसद चिराग से मुलाकात, अपने खास दोस्त के लिए कही ये बात

'राजदंड' के मुद्दे पर बिहार में बढ़ी सियासी गर्मी, चिराग और मांझी ने दिखाया आईना; लालू की बेटी ने कर दिया सपोर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।