यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chandan Murder Case: एक शूटर जानता था अस्पताल का एक-एक कोना, गार्ड भी पहचानने लगे थे उसको
पटना पुलिस ने पांचों शूटरों की पहचान की है जिनमें से एक अस्पताल से पूरी तरह परिचित था। वह कई ...और पढ़ें

HighLights
- पांच शूटरों की पहचान, एक अस्पताल से परिचित |
- सीसीटीवी में शूटर चंदन मिश्रा के वार्ड तक पहुंचे |
- संदिग्ध तौसीफ उर्फ बादशाह पहले भी जा चुका है जेल |
संवाद सूत्र, पटना। जिन पांच शूटरों की पुलिस ने पहचान की हैं, उसमें एक शूटर अस्पताल के हर कोने से परिचित था। ऐसे में इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि वही इस घटना का सूत्रधार न हो।
यह अपराधी कई महीनों से अस्पताल में आ जा रहा था। बताया जा रहा है कि इसे अस्पताल के गेट पर तैनात गार्ड पहचानने लगे थे। हत्या के मास्टरमाइंड को भी इस बात की जानकारी होगी, जिसके लिए उसे हायर किया गया होगा।
सीसीटीवी फुटेज में यह देखा जा रहा है कि शूटर आराम से चंदन मिश्रा के वार्ड तक पहुंच गए। वह शूटर फुलवारी शरीफ का बताया जा रहा है। उसके पिता की पटना में दुकान है।
जिस चेहरे पर है संदेह, वह जा चुका है जेल
