Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BSEB Intermediate Result 2017: खुशबू कुमारी बनीं साइंस टॉपर, देखिए पूरी सूची

    By Kajal KumariEdited By:
    Updated: Tue, 30 May 2017 11:38 PM (IST)

    बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया। इस बार काफी सतर्कता और पूरी तैयारी के साथ तीनों संकायो का आज रिजल्ट जारी कर दिया गया।

    BSEB Intermediate Result 2017: खुशबू कुमारी बनीं साइंस टॉपर, देखिए पूरी सूची

    पटना [जेएनएन]। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट जारी हो गया। इंटरमीडिएट साइंस में मात्र 30 फीसदी छात्र ही पास घोषित किए गए हैं। वहीं आर्ट्स में 40 से 45 प्रतिशत  छात्र ही उत्तीर्ण हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिमुलतला आवासीय विद्यालय की खुशबू कुमारी साइंस टॉपर घोषित की गई हैं। कॉमर्स संकाय में प्रियांशु जायसवाल टॉपर घोषित किए गए हैं तो वहीं आर्ट्स में राजकीय आर एन एस उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकारी समस्तीपुर के गणेश कुमार टॉपर बने हैं।

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का सबसे कम पास प्रतिशत वाला इंटरमीडिएट का परिणाम आज जारी हुआ है। आज सुबह से सभी छात्र अपना रिजल्ट जानने को बेचैन रहे। पहले से 11बजे तक रिजल्ट होने की बात कही गई थी लेकिन रिजल्ट जारी करने में थोड़ा -सा विलंब हुआ और साढ़े ग्यारह बजे के बाद रिलल्ट जारी कर दिया गया।

    बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और सचिव बोर्ड के कार्यालय पहुंचे। रिजल्ट की सारी तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई थीं। छात्रों की सुविधा के लिए बोर्ड ने रिजल्ट देखने के लिए कई ऑप्सन दिये हैं। हेल्ड अप और एक्सपेल्ड परीक्षार्थी की अलग सूची जारी की गई। 

    साइंस और कामर्स का परिणाम पहले घोषित होगा, कला विषयों के परिणाम में तकनीकी बाधा आ रही थी, जिसकी वजह से देर हो रही थी। रिजल्ट में अभी दस मिनट की देर है, प्रिंसिपल सेक्रेटरी का इंतजार किया जा रहा है। प्रिंसिपल सेक्रेटरी आर के महाजन बोर्ड पहुंचे और रिजल्ट जारी कर दिया गया। 

    बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर की मानें तो आज इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2017 के तीनों संकाय और विज्ञान, वाणिज्य, कला के परीक्षाफल का प्रकाशन किया जा रहा है। बिहार बोर्ड इन परीक्षाओं का आयोजन करता है। परीक्षा में शामिल हुए लगभग तेरह लाख छात्रों के भविष्य का फैसला आज हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड इस रिजल्ट को चार साइट्स पर भी प्रकाशित करेगा। इंटर के छात्र इन वेबसाइट्स से भी अपना परिणाम देख सकते हैं।

    रिजल्ट साइट की सूची जारी 

    रिजल्ट पता करने के लिए सबसे पहले छात्रों को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाना होगा। जो बिहार बोर्ड डॉट एसी डॉट इन है। उसके बाद परीक्षार्थी उसमें दिये गये बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 12वीं के रिजल्ट 2017 पर क्लिक करेंगे। आवश्यक जानकारी दर्ज करने के साथ ही रिजल्ट सामने आ जायेगा। 

    इस बार रिजल्ट में बरती गयी है पूरी सावधानी

    बोर्ड कार्यालय के मुताबिक रिजल्ट को प्रकाशित करने से पहले काफी सावधानी बरती गयी है। छात्रों के एक-एक विवरण को क्रास चेक किया गया है। बिहार बोर्ड टॉपर घोटाले के बाद इस बार की परीक्षा में नकल रोकने के कई उपाय किये गये थे। नकल रोकने के लिए वीडियोग्राफी के साथ-साथ कई कदम भी उठाये गये थे।

    इस बार रजिस्ट्रेशन से लेकर मूल्यांकन तक का पूरा प्रोसेस ऑनलाइन किया गया था। इतना ही नहीं, परीक्षा में पहली बार बार कोडिंग सिस्टम लागू किया गया। उत्तर पुस्तिका पर ओएमआर शीट भी दी गयी। इसी के आधार पर बार कोडिंग भी हुई है। आंसर शीट चेकिंग के दौरान गड़बड़ी रोकने के लिए डिजिटल मार्किंग सिस्टम को अपनाया गया है।

    यह भी पढ़ें: BSEB Intermediate Result 2017: biharboard.ac.in पर जारी हुआ रिजल्ट

    गौरतलब हो कि पिछली बार इंटर टॉपर को लेकर हुए  विवाद के बाद बिहार बोर्ड काफी सावधानी के साथ रिजल्ट का प्रकाशन कर रहा है। खासकर टॉपरों के रिजल्ट को बार-बार जांचा-परखा गया है। 

     BSEB Intermediate Result 2017: इस साल बेहद कम रहे पास फीसद, जानिए

    इंटर बोर्ड के सांइस टॉपर्स की सूची

    रैंक: नाम           : पिता           : माता           : नंबर : विद्यालय 

    1: खुशबू कुमारी : अभय कुमार : अनीता कुमारी : 431 : सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई 

    2. गुलशन कुमार : राम नरेश सिंह : प्रतिभा कुमारी : 429 : आरकेएमजीजी कॉलेज शिवाजी नगर समस्तीपुर 

    2. कुनाल कुमार : विष्णुदेव प्रसाद सिन्हा : रश्मि कुमारी : 429 : एसएस कॉलेज, राजोपुर, चौराही, बेगूसराय 

    3. प्रियांशु नंदन : विनय कुमार :  रूबी कुमारी : 427 : आरके द्वारिका कॉलेज, लोहिया नगर, पटना 

    4. सचिन सौरभ : राजेश कुमार सिन्हा : सुलेखा कुमारी : 425 : ज्योति कुंअर कॉलेज, फतेहपुर, पटना 

    4. करुणा कुमारी कौशिक : शंभू कुमार : रेखा कुमारी : 425 : अशोक हाईस्कूल, दाउदनगर, औरंगाबाद 

    5. नीतीश कुमार : संजीव कुमार राय : नूतन राय : 424 : एमआरजेडीआइ कॉलेज, विष्णुपुर, बेगूसराय 

    5. सत्यम कुमार : चंद्रमणि राय : हेमलता देवी : 424 : एमआरजेडीआइ कॉलेज, विष्णुपुर, बेगूसराय 

    6. ज्योति कुमारी : कमलेश प्रसाद : कांति देवी : 423 : अशोक हाईस्कूल, दाउदनगर, औरंगाबाद 

    7. मुकेश कुमार : सकल दास : रीता देवी : 422 : आरआर कॉलेज, शिवहर 

    7. सूरज कुमार : राकेश कुमार ठाकुर : सीमा देवी : 422 : सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई 

    7. शिवम राज : पंकज सिंह : सुमन कुमारी : 422 : एमआरजेडीआइ कॉलेज, विष्णुपुर, बेगूसराय

    8. पूजा कुमारी : निरंजन मंडल : बिंदू देवी : 421 : सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई 

    8. शाकिब शौकत : शौकत अली : फरजाना खातून : 421 : सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई 

    8. प्रकाश कुमार : अखिलेश कुमार : सुचित्रा देवी : 421 : डीएवी हाईस्कूल, दानापुर कैंट, पटना 

    8. निमेश : अंबुज कुमार सिंह : मीना देवी : 421 : राजकीयकृत नवजीवन हाईस्कूल कुरवहगी, औरंगाबाद 

    9. सुधा कुमारी : सुरेंद्र कुमार सिंह : सविता कुमारी : 420 : एएन कॉलेज, पटना 

    9. मो. अबु कमर : मो. अबु नसर : निखत फिरदौस : 420 : मुस्लिम हाईस्कूल, पटना 

    10. सूरज कुमार : परमेश्वर कुमार गुप्ता : पूनम देवी : 419 : केटी कॉलेज, मोतिहारी, पूर्वी चंपारण