यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BPSC TRE Paper Leak: गिरोह ने बदल दिया था पेपर लीक का मॉड्यूल, फिर भी कसा शिकंजा; इतने में हुई थी डील
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के द्वारा शुक्रवार को ली गई शिक्षक भर्ती परीक्षा में सेट अभ्यर्थियों से मोटी रकम ...और पढ़ें

HighLights
- इंटरनेट मीडिया पर प्रश्न या उत्तर न हो लीक इस वजह से पहले ही हायर कर लिए गए थे सेट अभ्यर्थी
- उत्तर रटवाने के माड्यूल पर भी काम कर रहा था गैंग, बिहार से बाहर सीमावर्ती जिले में चल रहा था खेल
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के द्वारा शुक्रवार को ली गई शिक्षक भर्ती परीक्षा में सेट अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर उन्हें सफलता दिलाने का ठेका लेने वाले साल्वर गिरोह के कई और सदस्यों की पहचान की जा रही है।
हजारीबाग से परीक्षा के पूर्व 266 अभ्यर्थियों और गिरोह के चार सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद मिले साक्ष्य की तकनीकी अनुसंधान जारी है। जांच टीम की छानबीन में ये बातें भी सामने आ रही हैं कि इस बार संगठित गिरोह ने पेपर लीक का माड्यूल बदल दिया था।
दस-दस लाख में किया गया था सौदा
परीक्षा के पूर्व गिरोह के सदस्य या सेट अभ्यर्थियों की गलती से उत्तर लीक न हो जाए, इस वजह से उन्हें हायर कर उन्हें प्रश्नों के उत्तर की तैयारी करवाई जा रही थी।
सेट अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट और मोबाइल रखवा लिए थे
यह भी पढ़ें -
