संवाद सहयोगी, मसौढी। लड़की
पक्ष द्वारा दहेज देने से असमर्थता जताने पर लड़के के पिता द्वारा शादी से इनकार करने पर खुद लड़के ने उस लड़की से मंगलवार की शाम अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित शिवमंदिर में शादी रचा ली। यह जान वहां मौजूद लोगों ने लडके की प्रशंसा की।
बताया जाता है कि पुनपुन प्रखंड के पिपरा थाना स्थित सौरंगपुर निवासी सुनील प्रसाद ने अपने पुत्र भूषण कुमार की शादी गया के टेकारी थाना के मलहिया ग्रामवासी अर्जुन प्रसाद की पुत्री वर्षा रानी के साथ तय की थी, लेकिन जब अर्जुन प्रसाद ने दहेज देने में असमर्थता जताई तो सुनील प्रसाद ने अपने पुत्र की शादी उनकी पुत्री से करने से मना कर दिया।
भगवान को साक्षी मान शादी के बंधन में बंध गए
शादी तय होने के बाद भूषण व वर्षा रानी के बीच बातचीत होने लगी थी और उनके बीच प्रेम भी हो गया था। ऐसी स्थिति में भूषण ने अपने पिता के इनकार के बाबजूद वर्षा से शादी करने का फैसला लिया। मंगलवार को दोनों अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित शिवमंदिर में भगवान को साक्षी मान शादी के बंधन में बंध गए।
जब यह बात वहां मौजूद लोगों ने सुनी तो उन्होंने भूशण के कदम की सराहना की जिसने दहेज लोभ का शिकार न हो अंतत: वर्षा से शादी रचा ली थी।
यह भी पढ़ें-
Bihar Politics: किशनगंज की सीट जदयू या BJP के पास? नीतीश की पार्टी के नेता ने दिया जवाब, बताया- किसके पास अधिक चांस
धोखा देने वाले 5 विधायकों को नहीं छोड़ेगी RJD, Tejashwi Yadav उठाने जा रहे ये बड़ा कदम; बढ़ जाएंगी मुश्किलें