Bihar Politics: बिहार में 1 करोड़ नए सक्रिय कार्यकर्ता तैयार करेगी भाजपा, पार्टी ने तैयार किया ऐसा फुलप्रूफ प्लान
Bihar Politics बिहार बीजेपी ने सदस्यता अभियान के लिए विस्तृत कार्यक्रम घोषित किया है। 3 सितंबर से प्रदेश में पार्टी नेता सदस्यता आरंभ करेंगे। 11 से 17 सितंबर तक सभी केंद्रीय मंत्री बिहार सरकार के मंत्री राज्यसभा एवं लोकसभा सदस्य विधायक विधान पार्षद अपने क्षेत्रों में प्रवास कर सदस्यता अभियान चलाएंगे। पहले चरण में सदस्यता अभियान 25 सितंबर तक चलेगा।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में सदस्यता अभियान चलाने को लेकर भाजपा ने विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दी है। राष्ट्रीय स्तर पर दो सितंबर को दिल्ली में अभियान के श्री गणेश के बाद बिहार में तीन सितंबर को पार्टी नेता प्रदेश में सदस्यता आरंभ करेंगे।
इसके बाद चार सितंबर को बिहार के सभी नौ प्रमंडलों में सदस्यता अभियान केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ नेताओं द्वारा शूरू किया जाएगा।
वहीं, पांच सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर वरिष्ठ नेताओं द्वारा सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत 11 से 17 सितंबर तक बिहार के सभी केंद्रीय मंत्री, बिहार सरकार के मंत्री, राज्यसभा एवं लोकसभा सदस्य,विधायक,विधान पार्षद अपने अपने क्षेत्रों में प्रवास कर सदस्यता अभियान चलाएंगे।
सदस्यता अभियान का पहला चरण 25 सितंबर तक चलेगा। अभियान के दौरान, पार्टी कार्यकर्ताओं को नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना होगा। प्रदेश भाजपा ने इसके लिए फुलप्रूफ प्लान तैयार कर लिया है।
चार प्रकार से बन सकेंगे सदस्य
- 8800002024 पर मिस्ड कॉल करके
- क्यू आर कोड स्कैन करके
- बीजेपी डॉट ओआरजी पर जा कर
- नमो ऐप के द्वारा
पदाधिकारी बनने के लिए बनाने होंगे 100 सक्रिय सदस्य
पहले चरण में सदस्यता अभियान 25 सितंबर तक चलेगा। मंडल, जिला और प्रदेश में पार्टी पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्य बनने के लिए कम से कम सौ सक्रिय सदस्य सदस्य बनाने होंगे।
बूथों पर सदस्य बनाना प्राथमिकता
भाजपा बूथों पर सदस्य बनाने को प्राथमिकता देगी। पार्टी के कार्यकर्ता टोले-मोहल्ले,बाजार, मॉल, संस्थान में जा कर सदस्य बनायेंगे।
भाजपा कार्यकर्ताओं को नए कार्यकर्ता बनाने के लिए मिस्ड कॉल के साथ-साथ आनलाइन या ऑफलाइन फार्म में पूरी डिटेल भरवाना होगा।
यह भी पढ़ें: 'शाम तक नहीं लौटने पर डर जाता था परिवार,' मंगल पांडेय ने तेजस्वी यादव को क्यों याद दिलाया लालू-राबड़ी का राज
'दुष्कर्मी को बचाने में लगा टुकड़े-टुकड़े गैंग, तेजस्वी भी साथ', गिरिराज ने क्यों कही ऐसी बात
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।