Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'दुष्कर्मी को बचाने में लगा टुकड़े-टुकड़े गैंग, तेजस्वी भी साथ', गिरिराज ने क्यों कही ऐसी बात

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या पर विपक्ष को घेरा है। उन्होंने कहा कि ममता बंगाल में खेल खेल रही हैं। ममता बनर्जी के साथ राजद प्रमुख लालू यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी खड़े हैं। गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी को साउथ कोरिया के शासक जैसा बताया है। उन्होंने वक्फ बोर्ड को असंवैधानिक बताया है।

    By Raman Shukla Edited By: Mohit Tripathi Updated: Fri, 30 Aug 2024 12:31 PM (IST)
    Hero Image
    कोलकाता कांड में ममता बनर्जी के साथ खड़े हैं लालू तेजस्वी, राहुल : गिरिराज सिंह।

    राज्य ब्यूरो, पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या पर विपक्ष को घेरा है। उन्होंने कहा कि ममता बंगाल में खेल खेल रही हैं।

    गिरिराज सिंह ने गुरुवार को पटना में कहा कि ममता बनर्जी के साथ राजद प्रमुख लालू यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी खड़े हैं।

    उन्होंने आगे कहा, ममता बंगाल में उस व्यक्ति के साथ खड़ी हैं, जो दुष्कर्मी है। राहुल गांधी उन्हीं के साथ खड़े हैं, लालू भी उन्हीं के साथ खड़े हैं। तेजस्वी यादव भी उन्हीं के साथ खड़े हैं। यही नहीं, टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले भी दुष्कर्मी को बचाने में लगे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अलोकतांत्रिक भाषा बोल रहीं ममता

    उन्होंने कहा कि, ममता बनर्जी हार चुकी है और यही कारण है कि अलोकतांत्रिक भाषा बोल रही हैं। गिरिराज सिंह ने स्पष्ट कहा कि जिस तरीके से वह बयान दे रही हैं, कांग्रेस के नेता बोल चुके हैं कि भारत को बांग्लादेश बना देंगे। ये भारत के साथ षडयंत्र करने वाले लोग हैं।

    ममता को बताया साउथ कोरिया के शासक जैसा

    ममता के एक बयान जिसमें बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा था कि मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस्तीफा दें।

    प्रश्न पर गिरिराज सिंह ने कहा कि अब आप समझिए जिस तरीके से साउथ कोरिया के शासक विपक्ष को नहीं देखना चाहते, ममता बनर्जी भी बंगाल में विपक्ष को नहीं देखना चाहती। वक्फ बोर्ड को लेकर खड़े हो रहे प्रश्न पर गिरिराज सिंह ने कहा कि वक्फ बोर्ड असंवैधानिक है।

    यह भी पढ़ें: 'शाम तक नहीं लौटने पर डर जाता था परिवार,' मंगल पांडेय ने तेजस्वी यादव को क्यों याद दिलाया लालू-राबड़ी का राज

    Lalan Singh: 'बंगाल में सरकार नाम की चीज नहीं और राहुल के मुंह पर टेप', ललन सिंह ने एक तीर से साधे दो निशाने