Move to Jagran APP

Bihar Politics: 'ठीक किया इनका इलाज भी हो गया, बहुत फड़फड़ा रहे थे', भाजपा सांसद ने ललन सिंह का उड़ाया मजाक

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने ललन सिंह और नीतीश कुमार का मजाक बनाते हुए कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष तो हर दिन बदलते रहते हैं। ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर मंत्री बोले कि ठीक किया इनका इलाज भी हो गया। बहुत फड़फड़ा रहे थे। बता दें कि ललन सिंह के इस्तीफे के बाद सीएम नीतीश कुमार को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

By Jagran News Edited By: Aysha SheikhPublished: Sun, 31 Dec 2023 01:35 PM (IST)Updated: Sun, 31 Dec 2023 01:35 PM (IST)
'ठीक किया इनका इलाज भी हो गया, बहुत फड़फड़ा रहे थे', भाजपा सांसद ने ललन सिंह का उड़ाया मजाक

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को JDU का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की प्रतिक्रिया आई है। चौबे ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष तो हर दिन बदलते रहते हैं।

loksabha election banner

'ये लोग रोज हटाते हैं रोज बैठाते हैं'

अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि ये लोग रोज हटाते हैं रोज बैठाते हैं। ये कोई बड़ा महत्व का विषय नहीं है। ठीक किया इनका इलाज भी हो गया। बहुत फड़फड़ा रहे थे। उनकी यानी नीतीश कुमार की वापसी की बात ही नहीं उठती है, सदा-सदा के लिए उनके लिए खरमास लगा हुआ है।

ललन सिंह ने दिया इस्तीफा, नीतीश बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

बीते शुक्रवार को ललन सिंह ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से जदयू में सियासी उथल-पुथल का दौर शुरू हो गया था। अटकलें लगाई गई कि नीतीश कुमार को हाथों में अब कमान आएगी और शाम होते-होते ये बात सच भी साबित हो गई।

जदयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नीतीश कुमार को चुना गया। इसके साथ ही नीतीश कुमार को आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए आईएनडीआईए के घटक दलों के साथ तालमेल व प्रत्याशी चयन के लिए अधिकृत कर दिया है। जदयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को लाया गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई।

अब आने वाले चुनाव में जिन भी राज्यों में जदयू अपने प्रत्याशी को उतारेगा, उसके निर्णय के लिए भी नीतीश कुमार का भी फैसला सुना जाएगा। कहा जा सकता है कि अब नीतीश कुमार जदयू के सुप्रीम कमांडर बन गए हैं।

ये भी पढ़ें -

Ranchi News: चार शिक्षक ही 100 छात्राओं को बना रहे शिक्षिकाएं, दो टीचर्स तो दूसरे कॉलेज से आ रहे; फिर भी स्थिति काफ खराब

Rohini Mine: आज बंद हो जाएगी रोहिणी खदान, 425 कामगारों का भविष्य अंधकार में; जानिए क्या है वजह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.