विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP विधायकों को भायी पीएम मोदी के मन की बात, रिक्शे से पहुंचे विधानमंडल

By Kajal KumariEdited By:
Published: Wed, 29 Mar 2017 12:12 PM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2017 08:43 PM (IST)

प्रधानमंत्री के कही गई बात का असर बिहार के भाजपा विधायकों पर इतना पड़ा है कि वो विधानमंडल की कार्यवाही में भाग लेने रिक्शा और ई-रिक्शा से पहुंचे।

BJP विधायकों को भायी पीएम मोदी के मन की बात, रिक्शे से पहुंचे विधानमंडल
BJP विधायकों को भायी पीएम मोदी के मन की बात, रिक्शे से पहुंचे विधानमंडल

पटना [जेएनएन]। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात में लोगों से तेल की बचत करने की बात कही थी। पीएम मोदी के इस आह्वान का व्यापक असर भाजपा विधायकों पर देखने को मिल रहा है। बिहार विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए आधे दर्जन से अधिक भाजपा विधायक तेल बचत करने के लिए ई रिक्शा और रिक्शे पर बैठकर पहुंचे। 

तेल और डीजल के बचत को लेकर भाजपा विधायक संजीदा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद कुछ भाजपा विधायक साइकिल से आ रहे हैं तो कईयों ने रिक्शे का भी सहारा लिया है। आज आधे दर्जन भाजपा विधायक विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने ई रिक्शे से पहुंचे।
भाजपा एमएलसी लालबाबू प्रसाद, सूरजनंदन कुशवाहा, संजय मयूख सहित आधे दर्जन विधान पार्षदों ने रिक्शे का सहारा लेकर विधानसभा की दूरी तय की। विधान पार्षद संजय मयूख ने बताया कि पीएम मोदी के संदेश को हम व्यापक रुप से लोगों के बीच ले जाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि हम लोगों ने ई रिक्शा रिक्शा का सहारा इसलिए लिया कि तेल की बचत हो और आमजन में यह संदेश जाए के तेल का दुरूपयोग नहीं किया जाना चाहिए और तेल की बचत आने वाले भविष्य के लिए जरूरी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।