SIR पर राहुल-तेजस्वी का मुकाबला करने उतरे बीजेपी के बड़े नेता, वोटर अधिकार यात्रा को बना रहे निशाना
विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भाजपा ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ महागठबंधन के विरोध को नाकाम करने के लिए मोर्चा खोल दिया है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस अभियान की शुरुआत की जिसके बाद कई मंत्रियों और नेताओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की जोड़ी पर निशाना साधा। भाजपा महागठबंधन द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों का खंडन कर रही है।

राज्य ब्यूरो, पटना। विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से कराए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरुद्ध सड़क पर उतरे महागठबंधन की पोल खोलने के लिए भाजपा ने भी मोर्चा खोल दी है।
रणनीति के तहत कांग्रेस एवं राजद नेता राहुल गांधी-तेजस्वी यादव की जोड़ी को घेरने के लिए भाजपा की ओर से इसकी शुरुआत पहले दिन उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की। इसके उपरांत प्रतिदिन पार्टी प्रदेश मुख्यालय में नीतीश सरकार में सम्मिलित भाजपा कोटे के अलग-अलग मंत्री प्रेसवार्ता कर महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा पर प्रश्न खड़े कर रहे हैं।
अभी तक श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह, उद्योग मंत्री नीतीश मिश्र, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी प्रेस वार्ता कर चुके हैं। वहीं, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा भी महागठबंधन को घेरने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
यही नहीं, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय भी लगातार राहुल एवं तेजस्वी के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री बनने के सपने पर मीडिया से बातचीत में चुटकी ले रहे हैं। वहीं, लोगों के बीच राहुल-तेजस्वी की जोड़ी द्वारा दिए जा रहे वक्तव्य पर भी पलटवार कर रहे हैं।
शृंखलाबद्ध तरीके से राजद-कांग्रेस सरकार के दौरान हुई गड़बड़ियों एवं संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग पर जनता का ध्यान आकृष्ट कर चुटकी ले रहे हैं। विपक्ष की ओर से लोगों को भ्रमित करने के लिए चुनाव आयोग के विरुद्ध लगाए गए बिंदुवार असत्य आरोप पर घेर रहे हैं।
वोट अधिकार यात्रा में राहुल गांधी को जननायक बताने पर भी भाजपा सांसद डॉ भीम सिंह ने प्रश्न खड़े करते हुए इसे पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का अपमान बताया था।
यह भी पढ़ें- Bihar Politics: तेजस्वी के आरोपों पर BJP ने किया पलटवार, पूछा-हरियाणा के निवासी को क्यों बनाया सांसद?
यह भी पढ़ें- बिहार को 12 हजार करोड़ रुपये की सौगात देंगे पीएम मोदी, सम्राट चौधरी बोले- ऐतिहासिक होगी सभा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।