Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में भव्या एप्लीकेशन ने रचा नया कीर्तिमान, 1.98 करोड़ से अधिक का हुआ रजिस्ट्रेशन

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 10:06 PM (IST)

    जनवरी 2025 से भव्या ऐप के माध्यम से बिहार में 1.98 करोड़ से अधिक मरीजों का पंजीकरण हुआ जिनमें से 1.81 करोड़ को ऑनलाइन परामर्श मिला। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस तकनीक से अस्पतालों में प्रतीक्षा समय कम हो गया है। भव्या को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है और कई पुरस्कार मिले हैं।

    Hero Image
    बिहार में भव्या एप्लीकेशन ने रचा नया कीर्तिमान। (सौ.- इंटरनेट)

    राज्य ब्यूरो, पटना। जनवरी 2025 से अब तक बिहार हेल्थ एप्लीकेशन विजनरी योजना फार ऑल (भव्या) एप्लीकेशन के माध्यम से 1,98,65,800 मरीजों का पंजीकरण हो चुका है, जिनमें से 1,81,98,131 को डॉक्टरों द्वारा ऑनलाइन परामर्श भी दिया गया है।

    जबकि शेष मरीजों को ऑफलाइन परामर्श दिया गया। इस तकनीक के माध्यम से प्रतिमाह औसतन 25,71,977 मरीजों का ऑनलाइन पंजीकरण हो रहा है। यह जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने गुरुवार को दी।

    मंत्री पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं को पारदर्शिता के साथ और नई तकनीक के उपयोग से जन-जन तक पहुंचाने के लिए बिहार स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से डिजिटलीकरण हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भव्या के माध्यम से डॉक्टरों द्वारा मरीजों को अब ऑनलाइन दवाएं और जांच लिखी जा रही हैं, तथा मरीजों की सभी स्वास्थ्य जानकारी सुरक्षित रूप से ऑनलाइन दर्ज की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि भव्या के उपयोग से अस्पतालों में मरीजों का औसत प्रतीक्षा समय घंटों से घटकर अब केवल 36 मिनट रह गया है, जबकि अस्पताल के अंदर मरीजों की औसत यात्रा अवधि अब घटकर केवल 49 मिनट हो गई है।

    राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी सराहा

    भव्या को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी सराहा गया है। बिहार को 4-5 अक्टूबर 2024 को मुंबई में आयोजित ग्लोबल डिजिटल हेल्थ समिट 2024 में इनोवेशन अवॉर्ड प्राप्त हुआ, हैदराबाद में आयोजित टेक्नो सभा में एक्सीलेंस अवॉर्ड मिला और 21 फरवरी 2025 को राज्य स्वास्थ्य समिति को उद्यम अनुप्रयोग श्रेणी में प्रौद्योगिकी सभा उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    उन्होंने कहा कि स्कैन एंड शेयर तकनीक के प्रयोग से राज्य में मरीजों का इलेक्ट्रानिक हेल्थ रिकॉर्ड (ईएचआर) तैयार हो रहा है, जिससे चिकित्सीय पर्ची और जांच रिपोर्ट खोने या साथ ले जाने की परेशानी समाप्त हो गई है।

    comedy show banner
    comedy show banner