Bihar Weather Update: बिहार के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की संभावना
पटना समेत पूरे बिहार में मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने और उमस रहने की संभावना है। पूर्वी चंपारण मुजफ्फरपुर सारण और भोजपुर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पिछले 24 घंटों में सुपौल में सबसे ज्यादा बारिश हुई है।

जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश के सभी जिलों में बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राजधानी व आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ उमस का प्रभाव बना रहेगा।
कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा के आसार है। जबकि, चार जिलों के पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सारण एवं भोजपुर जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
गुरुवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ उमस का प्रभाव बना रहा। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। सुपौल में सर्वाधिक वर्षा 123.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
राजधानी का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 33.7 डिग्री सेल्सियस के साथ राजगीर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति
सीतामढ़ी के डुमरा में 118.6 मिमी, बथनाहा में 91.8 मिमी, वाल्मीकि नगर में 79.4 मिमी, बेगूसराय के नवाकोठी में 75.2 मिमी, सिवान के दरौली में 62 मिमी, पूर्णिया के धमदाहा में 60 मिमी दर्ज की गई।
इसके अलावा पटना के मनेर में 59.4 मिमी, सतीामढ़ी के सुरसंड में 52 मिमी, दरभंगा के जाले में 46.2 मिमी, बेनीबाद में 50 मिमी, पूर्णिया के रूपौली में 37.2 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 37.2 मिमी दर्ज हुई।
वहीं, बेतिया में 34.6 मिमी, सीतामढ़ी के सोनबरसा में 32.6 मिमी, सुपौल के बौसा में 32.6 मिमी, सीतामढ़ी के बोखरा में 32.4 मिमी एवं गयाजी के टेकारी में 32.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
| शहर | अधिकतम (°C) | न्यूनतम (°C) |
|---|---|---|
| पटना | 31.9 | 26.7 |
| गयाजी | 32.5 | 25.4 |
| भागलपुर | 31.5 | 25.6 |
| मुजफ्फरपुर | 31.4 | 26.6 |
यह भी पढ़ें- Odisha Weather Update: ओडिशा में 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, नदियों में बाढ़ का खतरा

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।