Bihar Weather: पछुआ हवाओं से बढ़ी ठंड, अब बारिश करेगी बेहाल, अगले 3 दिन में मौसम में होंगे ये बड़े बदलाव
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों मे भी देखने को मिल रहा है। बिहार में न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। वहीं प्रदेशभर में पक्षुआ हवाओं का भी असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। वहीं 8 और 9 दिसंबर को कुछ इलाकों में बारिश के भी आसार हैं।

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: प्रदेशभर में पक्षुआ हवाओं के प्रवाह की वजह से ठंड में इजाफा हुआ है। वहीं दूसरी ओर कोहरे की वजह से भी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और ज्यादा गिरावट होने के आसार हैं। वहीं रविवार को पश्चिमी विक्षोक्ष की वजह से कई इलाकों में बारिश भी हो सकती है।
प्रमुख शहरों के मौसम का हाल
- पटना- राजधानी पटना में आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान है।
- भागलपुर- भागलपुर में आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान है।
- मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर में आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान है।
बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, 8 दिसंबर को बिहार सहित उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा, जिससे मौसम में बदलाव होने की संभावना है। कई इलाकों में हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं बारिश के बाद ठंड में इजाफा होगा।
प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता
ठंड बढ़ने के साथ ही शहर में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। रोहतास में AQI 246 दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के कई जिलों में AQI 200 पार पहुंच गया है।
जानकारों की मानें तो शहर का AQI में पिछले एक सप्ताह से खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। जिस रफ्तार से AQI के स्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में वायु प्रदूषण का स्तर और बढ़ेगा।
हवा में प्रदूषण की मात्रा खतरनाक स्तर पर पहुंचने का प्रभाव आम लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सामान्यत: एयर क्वालिटी इंडेक्स 50 से 100 के बीच होनी चाहिए। हवा में प्रदूषण की मात्रा बढ़ने से फेफड़े, हार्ट और अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।
डॉक्टरों के अनुसार अस्पताल में सांस और आंख में जलन की समस्या वाले मरीज पहुंचने लगे हैं।
प्रदूषण रोकने के लिए लगाए गए फव्वारे
शहरी क्षेत्र में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पटना नगर निगम कई उपाय कर रहा है। इसके लिए निगम विशेष अभियान चला रहा है। सड़कों पर पानी का छिड़काव कराने के साथ सीएनडी वेस्ट (निर्माण सामग्री का कचरा) का उठाव किया जा रहा है।
इसी क्रम में नगर निगम ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए अनूठी पहल की है। इससे शहर की सुंदरता को चार चांद लगने के साथ प्रदूषण भी कम हो रहा है। इस सिलसिले में नगर निगम ने शहर के 15 चौक-चौराहों पर फव्वारा लगाया है।
फव्वारे की रंग-बिरंगी रोशनी आमजन को आकर्षित कर रही है। नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि इन फव्वारे को बेहतर ढंग से चलाया जा रहा है। प्रतिदिन कंट्रोल रूम से इसकी निगरानी की जा रही है। फाउंटेन के संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी एजेंसी को दी गई है।
इन स्थानों पर लगाए गए फव्वारे
1. विकास भवन
2. आशियाना दीघा मोड़
3. शेखपुरा मोड़
4. बोरिंग रोड चौहारा
5. एयरपोर्ट गोलंबर
6. सहदेव महतो मार्ग
7. बापू टावर
8. इको पार्क
9. अनिसाबाद गोलंबर
10 विवेकानंद मार्ग
11.मैकडोवल गोलंबर
12. बुद्ध मूर्ति
13. चिरैयाटांड पुल
14. कंकड़बाग टेम्पो स्टैंड
15. जीपीओ गोलंबर
ये भी पढ़ें
BPSC 70th Exam: कैसे जारी होगा 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट? आयोग ने दिया क्लियर जवाब
Bihar Jobs: नीतीश कुमार ने फिर खोला नौकरियों का पिटारा, अब इस विभाग में 4135 पदों पर होगी भर्ती
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।