Bihar Weather Today: बिहार में सक्रिय हुआ मानसून, इन पांच जिलों में बारिश मचाएगी तबाही, IMD ने जारी किया अलर्ट
Bihar Weather Today: बिहार में मानसून सक्रिय है, जिससे पटना सहित अधिकांश हिस्सों में मेघ गर्जन और वर्षा हो रही है। अगले 24 घंटों में पटना में छिटपुट वर्षा की संभावना है, जबकि पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, किशनगंज, अररिया में अत्यंत भारी वर्षा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी और सुपौल में भारी वर्षा का येलो अलर्ट है।
-1750642357938.webp)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather: प्रदेश में इन दिनों मानसून मेहरबान बना हुआ है। पटना सहित अधिसंख्य भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ वर्षा से मौसम सामान्य बना हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी सहित आसपास इलाकों में छिटपुट वर्षा के आसार है। जबकि पांच जिलों के पूर्वी और पश्चिम चंपारण , किशनगंज और अररिया में अत्यंत भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी और सुपौल में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। अगले छह दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग भागों में आंधी-पानी की चेतावनी है।
बीते 24 घंटों के दौरान शिवहर, अररिया, नालंदा, किशनगंज, बक्सर, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। शिवहर में सर्वाधिक वर्षा 132.4 मिमी दर्ज किया गया। पटना जिले के दनियांवा में 35.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
रविवार को सासाराम, बांका, भागलपुर, कटिहार, मुंगेर, अररिया, फारबिसगंज, किशनगंज को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री वृद्धि के साथ 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 37.2 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।
प्रमुख शहरों में दर्ज हुई वर्षा
अररिया में 78.0 मिमी , शिवहर के डुमरी में 75.6 मिमी, नालंदा के सिलाव में 72.2 मिमी, कटिहार के बलरामपुर में 58.2 मिमी, नालंदा के राजगीर में 48.6 मिमी, बक्सर के राजापुर में 45.8 मिमी, शिवहर के पीपराही में 41.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
वहीं, पूर्णिया के कस्बा में 39.2 मिमी, पटना के दनियांवा में 35.6 मिमी, पूर्वी चंपारण के ढाका में 35.0 मिमी, पूर्णिया के बैसा में 32.4 मिमी, नालंदा के हिलसा में 28.4 मिमी, पूर्णिया के अमौर में 26.8 मिमी, पूर्वी चंपारण के पताही में 26.4 मिमी एवं नालंदा के एकंगरसराय में 25.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान
पटना का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गया का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भागलपुर का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें-
बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।