Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: सावधान! बिहार के इन 9 जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम, भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट

    Updated: Fri, 01 Aug 2025 06:54 AM (IST)

    बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के कारण बिहार में मानसून सक्रिय है। पटना समेत कई जिलों में बारिश से मौसम सुहाना है लेकिन जलजमाव से परेशानी भी हो रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना जताई है और नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पटना में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। बंगाल की खाड़ी में बने दवाब का क्षेत्र का प्रभाव मानसून पर पड़ रहा है। बीते कुछ दिनों से पटना सहित अधिसंख्य भागों में रूक-रूक हो रही झमाझम वर्षा से मौसम सामान्य बने होने के साथ लोगों को उमस से राहत मिली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, राजधानी के विभिन्न इलाकों में वर्षा के कारण जल जमाव से लोगों की परेशानी बढ़ी है। गुरुवार को पटना व आसपास इलाकों में दिन में तीखी धूप के कारण उमस का प्रभाव बना रहा। शाम होते ही काले बादल संग राहत की बूंदें बरसी।

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले पांच से छह दिनों तक प्रदेश के अधिसंख्य भागों में मानसून मेहरबान रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित अन्य भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ मेघ गर्जन के साथ वर्षा के आसार है।

    प्रदेश के नौ जिले के औरंगाबाद, गयाजी, नवादा, बांका, जमुई, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया और बेगूसराय जिले के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ भारी वर्षा की चेतावनी है।

    बीते 24 घंटों के दौरान पटना जिले के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। पटना जिले के विक्रम में 42.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जबकि, गयाजी के डोभी में सर्वाधिक वर्षा 90.2 मिमी दर्ज की गई।

    पटना का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस व 34.5 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

    बक्सर, सासाराम, अरवल, गयाजी, डोभी, जीरादेई, मधेपुरा एवं पूर्णिया को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी में गुरुवार की शाम 0.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति 

    गयाजी के शेरघाटी में 88.6 मिमी, औरंगाबाद के रफीगंज में 68.4 मिमी, गयाजी के इमामगंज में 61.2 मिमी, औरंगाबाद के मदनपुर में 50.4 मिमी, पटना जिले के पालीगंज में 35.4 मिमी, भोजपुर के कोइलवर में 33.0 मिमी, किशनगंज के तैबपुर में 31.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    वहीं, कटिहार के कोरहा में 27.4 मिमी, भभुआ में 26.8 मिमी, पटना जिले के दुल्हिन बाजार में 23.2 मिमी, भभुआ के भगवानपुर में 23.2 मिमी, बक्सर के राजपुर में 23.2 मिमी, औरंगाबाद में 22.2 मिमी एवं नालंदा के परबलपुर में 20.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों का तापमान 

    पटना का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। गयाजी का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

    वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

    यह भी पढ़ें-

    बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।