Bihar Weather Today: बिहार में इस तारीख से ठंड फिर बढ़ाएगी टेंशन, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
Bihar Weather बिहार में एक बार फिर से ठंड दस्तक देने वाली है जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लोगों से इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है। तापमान में उतार-चढ़ाव लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार के मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। 7.5 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर सबसे ठंडा रहा

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: बिहार में एक से तीन फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ हिमालय को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से तराई वाले इलाकों में घना कोहरा व पटना समेत अन्य जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान सर्द पछुआ हवा के प्रभाव से तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड में हल्की वृद्धि हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण फरवरी के पहले सप्ताह में प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बने रहेगी। गुरुवार को पटना सहित 20 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना के न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जबकि, 7.5 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर सबसे ठंडा रहा। पूर्णिया व भागलपुर जिले में घना कोहरा जबकि पटना सहित अन्य भागों में हल्के स्तर का कोहरा छाया रहा। सात शहरों का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 27.4 डिग्री सेल्सियस के साथ गया का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
नौ डिग्री के नीचे शहरों का तापमान
बक्सर का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री, डेहरी का 8.5 डिग्री, बांका का 8.3 डिग्री, समस्तीपुर का 8.3 डिग्री, वैशाली का 8.9 डिग्री, छपरा का 8.9 डिग्री, जीरादेई का 8.6 डिग्री, नालंदा का 8.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
सुपौल में ठंड ने किसानों की बढ़ाई आफत
सुपौल में तीन-चार दिनों से मौसम में फिर बदलाव हुआ है। कुहासा राहत नहीं दे रहा और कनकनी आफत बनी हुई है। मंगलवार से हुए इस बदलाव का असर गुरुवार को भी दिखा। हालांकि थोड़ी देर के लिए धूप निकली लेकिन पछुआ कनकनी बढ़ाती रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अभी कुहासा की संभावना बनी हुई है। बुधवार की रात घना कुहासा छाया था।
गुरुवार की सुबह 11 बजे तक लोगों को सूर्य के दर्शन नहीं हुए। इसके बाद मौसम कुछ साफ जैसा लगने लगा और धीरे-धीरे धूप निकली। धूप निकलने से लोगों को राहत मिली और बाजार में लोगों की चहलकदमी बढ़ी। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड से लोग परेशान जरूर हैं लेकिन गेहूं की फसल के लिए मौसम के इस बदलाव को उपयुक्त मान रहे हैं।
दूसरी तरफ आलू की खेती करने वाले किसानों की चिंता ठंड ने बढ़ा दी है। किसान बताते हैं कि ऐसे मौसम में आलू में झुलसा रोग का खतरा रहता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 2 फरवरी तक अधिकतम तापमान 23 डिग्री से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 11-16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता
अररिया में ठंड से बुरा हाल
कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सुबह में इतना ज्यादा कुहासा छाया रहता है कि लोगों को सड़कों पर चलने वाले लोग दिखाई नहीं देते है। वहीं दुकानदार ठंड से बचने के लिए कागज का टुकड़ा आदि जलाकर ठंड से राहत पाते है।
दुकानों पर गर्म कपड़ों की बिक्री में काफी तेजी आ गई है। वहीं इलेक्ट्रानिक दुकानों पर रूम हीटर की भी डिमांड बढ़ गई है। ठंड के कारण शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। मौसम से रबी की फसल को फायदा होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।