Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Weather Today: झारखंड में ठंड से राहत कब मिलेगी? IMD का अनुमान आया सामने; बारिश को लेकर भी अपडेट

    Updated: Fri, 31 Jan 2025 07:54 AM (IST)

    Jharkhand Weather झारखंड में हिमालय से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण पांच दिनों से ठिठुरन वाली ठंड का असर बरकरार है। हालांकि पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार अगले 4-5 दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।

    Hero Image
    झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज ( PTI)

    जागरण संवाददाता, धनबाद/रांची। Jharkhand Weather News Today: झारखंड में हिमालय से आनेवाली बर्फीली हवाओं से रात में ठिठुरन वाली ठंड का असर पांच दिनों से बरकरार है। लेकिन अब लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, प्रदेश में कल यानी 1 फरवरी से रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर समेत कई जिलों में ठंड में कमी आएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं धनबाद पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 6.2 डिग्री से उछल कर तापमान 8.9 डिग्री पर पहुंच गया।

    पारा चढ़ने के बाद भी शाम ढलने के बाद ठंडी हवाओं के दस्तक से मौसम में ठंडक घुल गई। अगले 24 घंटे में इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। उसके बाद बादलों की आवाजाही बढ़ने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है जिससे तेज ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

    आकाश में बादल तो रहेगा लेकिन बारिश नहीं होगी

    मौसम केंद्र रांची के विज्ञानी अभिषेक आनंद की मानें तो आनेवाले चार-पांच दिनों में शुष्क रहेगा। कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। हालांकि, उन बादलों से वर्षा की स्थिति नहीं बनेगी।

    मौसम ने बदला रंग, बादल छाने में दोपहर में कम हुई चुभन

    कई दिनों से दिन में गुनगुनी धूप के बाद बुधवार से अचानक मौसम ने रंग बदल लिया। सुबह कोहरा छाने के बाद दिन चढ़ने पर बादल छाए रहे। बीच-बीच में सर्द हवाएं भी चलती रही। इससे दिन में भी ठंडक का अनुभव हुआ। इन दिनों

    पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती घेरे के रूप में अफगानिस्तान व आसपास सक्रिय है। चक्रवाती घेरे का प्रभाव हरियाणा समेत उससे सटे भागों में भी है। पश्चिमी विक्षोभ के बादलों के आने से मौसम में बदलाव हुआ है।

    इसका असर अगले एक-दो दिनों तक रह सकता है। एक फरवरी से फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे बादलों की आवाजाही शुरू होगी। मौसम साफ होने पर तापमान में गिरावट आ सकती है।