Bihar Weather Today: बिहार के 10 जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, एक फरवरी से बढ़ेंगी मुश्किलें; अलर्ट जारी
बिहार के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। लगातार दूसरे दिन 6.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ डेहरी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार एक फरवरी से फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनने के कारण प्रदेश के कई जिलों के तापमान में गिरावट आएगी। वहीं गुरुवार को कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है।
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवाह बना हुआ है। उत्तरी भागों में घना कोहरा तो पटना समेत अन्य भागों में हल्के दर्जे का कोहरा है। मौसम विभाग के अनुसार एक फरवरी को हिमालय के तराई वाले इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनने के कारण तापमान में गिरावट आने के साथ कोहरे व ठंड में वृद्धि हो सकती है।
मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
गुरुवार को उत्तरी पश्चिम भागों के अलावा सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया व किशनगंज जिले में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना सहित अन्य भागों में हल्का कोहरा छाए रहने के साथ दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है।
डेहरी रहा सबसे ठंडा
बुधवार को पटना सहित 12 जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई, जबकि शेष जिलों के तापमान में कमी आई है। पटना का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 6.6 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी दूसरे दिन में सबसे ठंडा रहा।
पक्षुआ का प्रवाह जारी
राजधानी व आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहा। दिन में धूप निकलने के साथ मौसम सामान्य होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि, इस दौरान सर्द पछुआ हवा का प्रवाह जारी रहा।
दिन में धूप निकलने के पटना सहित दक्षिणी भागों के तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। दिन के अलावा रात्रि के तापमान में वृद्धि की संभावना है।
13 शहरों में गिरा पारा
बीते 24 घंटों के दौरान 13 शहरों के न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस जबकि 27.7 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
नौ डिग्री के नीचे प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | न्यूनतम तापमान |
औरंगाबाद | 8.0 डिग्री सेल्सियस |
अरवल | 8.1 डिग्री सेल्सियस |
सासाराम | 8.0 डिग्री सेल्सियस |
नालंदा | 8.5 डिग्री सेल्सियस |
शेखपुरा | 8.5 डिग्री सेल्सियस |
पूसा | 7.5 डिग्री सेल्सियस |
दरभंगा | 8.6 डिग्री सेल्सियस |
छपरा | 7.7 डिग्री सेल्सियस |
वैशाली | 8.8 डिग्री सेल्सियस |
बांका | 6.7 डिग्री सेल्सियस |
जमुई | 8.7 डिग्री सेल्सियस |
मोतिहारी | 8.0 डिग्री सेल्सियस |
डेहरी | 6.6 डिग्री सेल्सियस |
प्रमुख शहरों का तापमान
- पटना- पटना का अधिकतम तापमान 25.1 और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
- गया- गया का अधिकतम तापमान 26.9 और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
- भागलपुर- भागलपुर का अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
- औरंगाबाद- औरंगाबाद का अधिकतम तापमान 26.1 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।