Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार के इन चार जिलों में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी, सावधान रहने की सलाह; पढ़ें मौसम का हाल

    Updated: Thu, 03 Jul 2025 07:11 AM (IST)

    बिहार में मानसून सक्रिय है जिससे पटना समेत कई जिलों में वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पिछले 24 घंटों में रोहतास के तिलौथू में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता बनी हुई है। राजधानी सहित अलग-अलग भागों में रूक-रूक हो रही वर्षा से मौसम सामान्य बना हुआ है।

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी समेत अधिसंख्य भागों में मेघ गर्जन के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है।

    इन जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

    प्रदेश के चार जिलों कैमूर, रोहतास, कटिहार एवं किशनगंज जिले में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई। पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। प्रदेश में आठ जुलाई तक अलग-अलग भागों में मानसून मेहरबान होने के साथ झमाझम वर्षा की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी सहित अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। रोहतास के तिलौथू में सर्वाधिक वर्षा 48.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राजधानी में 8.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    बुधवार को पटना सहित आसपास इलाकों में रूक-रूक कर वर्षा से मौसम सामान्य बना रहा। राजधानी का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 37.0 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति

    सिवान के सिसवन में 47.8 मिमी, रोहतास के चेनारी में 42 मिमी, रोहतास के डेहरी में 40.4 मिमी, कटिहार के अमदाबाद में 31.2 मिमी, पूर्णिया के श्रीनगर में 31.2 मिमी, पटना के फतुहा में 28.8 मिमी, नालंदा के सरमेरा में 28.6 मिमी, मधेपुरा के सिंहेश्वर में 26.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    सिवान के रघुनाथपुर में 26.2 मिमी, पूर्णिया के कस्बा में 23.8 मिमी, गया के इमामगंज में 23.2 मिमी, रोहतास के नौहट्टा में 22.4 मिमी, पटना के संपत्तचक में 22.2 मिमी, सुपौल के परपतगंज में 21.4 मिमी, कटिहार के मनीहारी में 21.2 मिमी, भागलपुर में 20 मिमी, रोहतास के इंद्रपुरी में 19.7 मिमी, बक्सर के ब्रह्मपुर में 19.4 मिमी, औरंगाबाद में 17.6 मिमी, बांका में 17.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों का तापमान 

    पटना का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। गया का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

    वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

    यह भी पढ़ें-

    बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।