Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: अगले 3 दिनों में बिगड़ सकता है बिहार का मौसम, अलर्ट जारी; किसानों को सावधान रहने की सलाह

    Updated: Thu, 28 Mar 2024 08:06 AM (IST)

    Bihar Weather बिहार में 30 और 31 मार्च को मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है। दक्षिणी बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। किसानों और लोगों को खुले स्थान पर जाने से परहेज करने के लिए कहा गया है। वहीं आज राजधानी पटना समेत कई जिलों में बादल छाए रहने के आसार हैं।

    Hero Image
    30 और 31 मार्च को बिगड़ सकता है बिहार का मौसम (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News Hindi: राजधानी समेत प्रदेश का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। पटना व आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं, किशनगंज जिले के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तर पश्चिम बिहार से दक्षिण-पूर्व असम तक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके प्रभाव से पटना समेत अधिकांश भागों में बादल छाए रहने के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन जिलों में बिगड़ सकता है मौसम

    चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के आसार है। 30-31 मार्च को पटना समेत दक्षिणी भागों के रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, गया जिले के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। पटना समेत 17 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

     वैशाली सबसे गर्म जिला रहा

    पटना का न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस व 16.8 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री गिरावट के साथ 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 37.7 डिग्री सेल्सियस के साथ वैशाली में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    पटना समेत 16 शहरों के अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। प्रमुख शहरों का तापमान शहर अधिकतम न्यूनतम पटना 33.5 21.1 गया 35.2 18.5 भागलपुर 31.9 19.7 मुजफ्फरपुर 30.0 20.8 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    यह भी पढ़ें

    Chirag Paswan: चिराग पासवान के लिए ये बड़ी चुनौती बाकी, चुनाव परिणाम के बाद ही तय होगी राजनीतिक हैसियत

    Chirag Paswan Qualification: कितने पढ़े लिखे हैं चिराग पासवान? जानिए क्वालिफिकेशन से लेकर डिग्री तक सबकुछ