Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: सुबह कोहरा और दिन में खिलेगी धूप, बदलते मौसम में भूलकर भी न करें ये चूक; IMD ने जारी किया अलर्ट

    Updated: Mon, 27 Jan 2025 07:35 AM (IST)

    बिहार के मौसम में लगातार बदलाव जारी है सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की वजह से लोगों को ठंड महसूस होती है। वहीं दिन में तेज धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिलती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने का अनुमान है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में इजाफा होगा।

    Hero Image
    बिहार में जारी रहेगा कोहरे का कहर

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Weather Today: बिहार के मौसम में लगातार बदलाव जारी है। सुबह के समय घना कोहरा होने की वजह से तेज धूप भी लोगों को ठंड से राहत नहीं दिला पा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बिहार के 7 जिलों में 29 जनवरी तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा

    प्रदेश के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में 26 से 29 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा।

    डेहरी रहा सबसे ठंडा

    पिछले 24 घंटों में प्रदेश में डेहरी सबसे ठंडा रहा। डेहरी का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को मधुबनी सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    इन जिलों के तापमान में हुआ इजाफा

    पिछले 24 घंटे में वाल्मीकि नगर के तापमान में 0.4 डिग्री, मोतिहारी के तापमान में 0.5 डिग्री, जीरादेई के तापमान में 2 डिग्री, पूसा के तापमान में 1.4 डिग्री, दरभंगा के तापमान में 2.1 डिग्री और बक्सर के तापमान में 1.6 डिगी इजाफा हुआ।

    पटना के मौसम का हाल

    • मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
    • आज पटना में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है।

    बदलाव की संभावना नहीं

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों तक प्रदेश के मौसम में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री का इजाफा हो सकता है।

    वहीं, 3 दिन के बाद एक बार फिर बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, इस महीने के आखिरी तक न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री का इजाफा होगा, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

    बीमारियों का बढ़ा खतरा

    बदलते मौसम में बीमारियों का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में सावधानी रखें। गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें और बाहर की चीजें खाने से बचें। बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर ज्यादा असर देखने को मिलता है। ऐसे में उनका विशेष ध्यान रखें।

    ये भी पढ़ें

    UP Weather Update: एक और पश्चिमी विक्षोभ से यूपी में फिर बदलेगा मौसम, अगले 48 घंटों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

    Delhi Weather Update: 8 वर्षों में सबसे गर्म रहा यह गणतंत्र दिवस, सबसे साफ रही दिल्ली की हवा; इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?