Bihar Weather Today: बिहार में 3 डिग्री तक गिरेगा पारा, 10 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट; जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम
शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 9.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सहरसा का अगवानपुर सबसे ठंडा रहा। पटना सहित 19 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने 10 जिलों में कोल्ड डे का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 21 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा।
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: पूर्वोत्तर असम के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण के कारण उत्तरी भागों के 21 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में शीत दिवस का यलो अलर्ट जारी किया है। 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आने के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है।
इन 10 जिलों के लिए जारी हुआ यलो अलर्ट
प्रदेश के 10 जिलों के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सारण, सिवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज में शीत दिवस को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पटना व आसपास इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने के साथ दिन में हल्की धूप निकलने से मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है।
29 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय को प्रभावित करेगी इसके कारण तराई वाले इलाकों में घना कोहरा के साथ शीत दिवस जैसे स्थिति बनी रहने की संभावना है।
शुक्रवार को दक्षिण-पूर्व भाग के गया, नवादा, शेखपुरा व लखीसराय में घना कोहरा छाया रहा। पटना सहित 19 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 9.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सहरसा के अगवानपुर सबसे ठंडा रहा।
इन जिलों में आज घना कोहरा
मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, बेगूसराय, खगड़िया, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, अररिया व किशनगंज में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
गणतंत्र दिवस पर छाया रहेगा कोहरा
मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार गणतंत्र दिवस के दिन पटना सहित अधिसंख्य भागों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है।
इस दौरान पछुआ हवा की गति नौ किमी प्रतिघंटा रहेगी। न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, पूर्वी व पश्चिम चंपारण, मधुबनी, शिवहर, सारण, सीतामढ़ी, सिवान, सुपौल में शीत दिवस की स्थिति बने रहने की संभावना है। इन जगहों पर न्यूनतम तापमान 8-11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार है।
प्रमुख शहरों के तापमान में गिरावट
शहर | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में) | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में) |
पटना | 22.2 | 13.0 |
गया | 24.7 | 13.4 |
भागलपुर | 18.8 | 12.1 |
मुजफ्फरपुर | 20.0 | 13.1 |
देरी से चल रहीं लोकल ट्रेनें
पटना से खुलने वाली लोकल ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण दैनिक कर्मचारियों को काफी परेशानी हो रही है। कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों का कार्यालय छूट जा रहा है। कई व्यवसायियों को भी परेशानी हो रही है। ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण विद्यार्थी भी काफी परेशान हो रहे हैं।
बिहार दैनिक यात्री संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रसाद शर्मा एवं महासचिव शोएब कुरैशी ने कहा कि बक्सर-पटना पैसेंजर ट्रेन अक्सर विलंब से चल रही है। सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन भी अक्सर विलंबित रह रही है।
ये भी पढ़ें
Weather: सर्द हवाओं ने बढ़ाई सिहरन, बारिश बढ़ाएगी ठंड; कोहरा लगाएगा वाहनों पर ब्रेक
Bihar Cold Alert: ठंड अभी बाकी है! बिहार में और बिगड़ेंगे हालात, मौसम विभाग के अपडेट ने बढ़ाई टेंशन
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।