Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: धूप के बाद भी सर्दी का सितम, पछुआ हवा के बीच कंपकंपाते रहे लोग; IMD ने जारी किया नया अपडेट

    Updated: Mon, 20 Jan 2025 07:32 AM (IST)

    बिहार में सर्दी का सितम लगातार जारी है सुबह से धूप निकलने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। पछुआ हवाओं के कारण कनकनी बढ़ गई है। मौ ...और पढ़ें

    Hero Image
    बिहार में बदलते मौसम से बढ़ी लोगों की परेशानी

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: प्रदेश के मौसम का मिजाज बदलने से सभी हैरान हैं। कोहरा, धूप व बादलों की आवाजाही बनी हुई है। प्रदेश में उत्तर पछुआ हवा के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। राजधानी व आसपास इलाकों में सुबह हल्के कोहरे व इसके बाद धूप निकलने की संभावना है। हालांकि, सर्द पछुआ हवा के कारण ठंड का प्रभाव बना रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    24 घंटे में ठंड से राहत के आसार

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 24 घंटे बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि का पूर्वानुमान है। बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित 22 जिलों के न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि, 6.4 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी (रोहतास) सबसे ठंडा रहा।

    सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड

    रविवार को पटना व आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहा। धूप निकलने के बाद मौसम में सुधार के साथ सर्द हवा का प्रवाह जारी रहा। प्रदेश के 15 शहरों का न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।

    99 फीसदी कम बारिश

    प्रदेश में इस बार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस माह में वर्षा की स्थिति ठीक नहीं रही। मध्य भारत में प्रति चक्रवात की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में नमी वाली हवा का प्रवाह प्रदेश में नहीं हो पा रहा है।

    ऐसे में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। दिसंबर व जनवरी में चार एमएम वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन इस बार 99 फीसदी कम वर्षा दर्ज की गई।

    प्रदेश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

    • पटना- पटना में आज अधिकतम तापमान 22.1 और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
    • गया- गया में आज अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
    • मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर में आज अधिकतम तापमान 22.4 और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
    • भागलपुर- भागलपुर में आज अधिकतम तापमान 22.5 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    पटना: 10 दिनों बाद आज से खुलेंगे आठवीं तक के स्कूल

    ठंड से कुछ राहत मिलने के बाद अत्यधिक सर्दी के कारण बंद आठवीं तक के स्कूल सोमवार से खुल जाएंगे। 11 जनवरी को इन्हें बंद करने का आदेश जारी किया गया था।

    इस तरह से करीब 10 दिनों बाद स्कूलों में चहल-पहल लौट आएगी। हालांकि, अभी कक्षा संचालन प्रशासन के तय किए गए समय अनुसार ही होगा। यह आदेश 20 से 25 जनवरी तक के लिए प्रभावी रहेगा।

    जिला दंडाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने रविवार को इस बाबत आदेश जारी किया है। इसमें कहा कि पटना जिले के सभी निजी व सरकारी स्कूलों (प्री स्कूलों व आंगनबाड़ी सहित) में सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर सुबह नौ बजे के पहले और अपराह्न 3.30 बजे के बाद प्रतिबंध लगाया जाता है।

    विद्यालय प्रबंधन को आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करने को कहा गया है।

    प्री बोर्ड व बोर्ड की परीक्षा के लिए संचालित कक्षाओं व परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त होगा। गौरतलब है कि ठंड बढ़ने के बाद एक जनवरी को स्कूलों का समय पुनर्निर्धारित किया गया था।

    तब सुबह नौ से 3.30 बजे तक स्कूलों का समय निश्चित किया गया। इसके बाद 11 जनवरी को आठवीं तक की कक्षाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इससे ऊपर की कक्षाओं के लिए सुबह 9 से 3.30 का समय निर्धारित किया गया था।

    आज से फौकानिया और मौलवी की परीक्षा

    बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड की फौकानिया (10वीं) और मौलवी (12वीं) की परीक्षा सोमवार से शुरू होगी। परीक्षा 25 जनवरी तक संचालित होगी। राज्यभर में परीक्षा के लिए 241 केंद्र बनाए गए हैं। जहां कुल 99 हजार 901 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

    फौकानिया की परीक्षा के लिए 68 हजार 776, जबकि मौलवी की परीक्षा के लिए 31 हजार 125 परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं।

    परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।पहली पाली की परीक्षा 8.45 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 1.45 से से शाम पांच बजे तक चलेगी। बोर्ड ने कहा है कि परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के पूर्व प्रश्नपत्र के अध्ययन के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

    ये भी पढ़ें

    UP Weather Update: यूपी के मौसम में बदलाव, कोहरे के बाद अब खिली धूप...आने वाले दिनों में कैसा रहेगा हाल; देखें अपडेट

    Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदान में हल्की बारिश का अलर्ट, देखें उत्तराखंड के मौसम का हाल