Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार के 15 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, तापमान भी लुढ़का; लोगों से सावधान रहने की अपील

    Updated: Tue, 19 Nov 2024 07:34 AM (IST)

    Bihar Weather बिहार में मौसम तेजी से बदलने लगा है। घने कोहरे ने गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। सुबह के समय लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं कई शहरों के तापमान में भी तेजी से गिरावट देखी जा रही है। वहीं शेखपुर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस दौरान लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।

    Hero Image
    बिहार के 15 जिलों में धुंध का प्रभाव (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: पछुआ के प्रभाव से पटना सहित अन्य जिलों के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। मौसम शुष्क होने व आकाश साफ होने के कारण सुबह के समय कोहरे का प्रभाव बना हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 15 जिलों, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया व किशनगंज में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तापमान भी तेजी से लुढ़क रहा है।

    शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
    पटना 30 डिग्री सेल्सियस 18 डिग्री सेल्सियस
    भागलपुर 29 डिग्री सेल्सियस 17 डिग्री सेल्सियस
    दरभंगा 29 डिग्री सेल्सियस 18 डिग्री सेल्सियस
    मुजफ्फरपुर 29 डिग्री सेल्सियस 18 डिग्री सेल्सियस
    बेगूसराय 28 डिग्री सेल्सियस 17 डिग्री सेल्सियस

    तराई वाले भागों में गिरेगा न्यूनतम तापमान

    जबकि, पटना सहित अन्य भागों में सुबह के समय हल्के दर्जे का कोहरा व कुछ स्थानों पर धुंध का प्रभाव बना रहेगा। देश के उत्तर पश्चिम भाग के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना है। प्रदेश के तराई वाले भागों के तापमान में तीन से चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। तीन दिनों के दौरान कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता में कमी देखने को मिल सकती है।

    सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री की वृद्धि के साथ 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 12.0 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका में प्रदेश का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

    गोपालगंज में रहा सर्वाधिक तापमान

    30.8 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध का प्रभाव रहा। जबकि, तराई वाले इलाकों में घने कोहरे का प्रभाव दिखा। दिन में धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य बना रहा।

    भागलपुर में बदल रहा मौसम का मिजाज 

    मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दीपावली से पहले पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर अब यहां दिखने लगा है। ठंड घुली हुई पश्चिमी हवा के कारण तापमान में गिरावट हो रही है। आने वाले पांच दिनों में भी तापमान और गिरने का अनुमान है। हालांकि दिन में तेज धूप निकलने के कारण न्यूनतम तापमान का गिरावट उतना गंभीरतापूर्वक अभी असर नहीं दिखा पा रहा है।

    कोहरा बढ़ेगा, जिससे धूप कम असरकारक होगी। इससे सर्दी बढ़ती चली जाएगी। पिछले एक सप्ताह से सर्दी धीरे-धीरे बढ़ रही है। अब सर्दी का दायरा और बढ़ेगा, क्योंकि दो-तीन दिन बाद उत्तर-पश्चिमी की जद में भागलपुर सहित प्रदेश के अन्य जिला रहेगा।

    रात के तापमान में दो डिग्री से ज्यादा गिरावट होगी। सोमवार को जहां सुबह देर तक कोहरे के कारण धुंध बनी रही। वहीं, शाम होते ही कोहरे का असर दिखने लगा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि हिमालय क्षेत्र में वर्षा के साथ ठंडा लाने वाला पश्चिमी विक्षोभ 22 नवंबर को सक्रिय होने वाला है। उसका गहरा असर यहां दिखेगा।

    बताया गया कि कोहरा और धुंध का असर भागलपुर और आसपास में रहेगा। हालांकि धूप भी निकलेगी, लेकिन आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे धूप-छांव की स्थिति बन सकती है। दिन में धूप रहने से ठंड का असर नहीं के बराबर रहेगा। शाम होते ही ठंड महसूस होगा। रात सर्द होगी। दिन और रात के तापमान में दो गुना से ज्यादा का अंतर रहेगा।

    ये भी पढ़ें

    Weather Update: उत्तर भारत को जल्द मिलेगी स्मॉग से राहत, यूपी में गिरेगा पारा; पढ़ें दूसरे राज्यों के मौसम का हाल

    Bihar Weather Today: बिहार में मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी, लोगों से सावधान रहने की अपील; पढ़ें वेदर रिपोर्ट