Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार में मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी, लोगों से सावधान रहने की अपील; पढ़ें वेदर रिपोर्ट

    Updated: Fri, 15 Nov 2024 07:39 AM (IST)

    Bihar Weather बिहार के मौसम में बदलाव के आसार हैं। दो दिनों बाद तेज पछुआ हवा के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है जिससे ठंड में वृद्धि हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पर्वतीय इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बनने से प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा। वहीं इस दौरान लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।

    Hero Image
    बिहार में बढ़ने वाली है ठंड (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: राजधानी पटना समेत प्रदेश के मौसम में बदलाव के आसार हैं। दो दिनों बाद प्रदेश में तेज पछुआ हवा के साथ न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आ सकती है। इससे ठंड में वृद्धि संभव है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पर्वतीय इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बनने से प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित अधिसंख्य भागों में सुबह के समय धुंध व उत्तरी भागों में घना कोहरे का प्रभाव रहेगा। दिन में धूप निकलने के साथ मौसम सामान्य बना रहेगा। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के अभाव में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है इनके कारण विशेष रूप से ठंड का प्रभाव नहीं है।

    न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास बना हुआ है। राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक होने के साथ 20.1 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 15.8 डिग्री सेल्सियस के साथ अरवल में प्रदेश का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार को पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह के समय धुंध व दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहा।

    प्रमुख शहरों का तापमान 

    शहर अधिकतम न्यूनतम
    पटना 31.0 20.1
    गया 31.2 17.4
    भागलपुर 30.2 19.8
    मुजफ्फरपुर 28.6 21.0

    बदलते मौसम के कारण बढ़ रही है मरीजों की संख्या

    पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। दिन में धूप हो रही है तो सुबह-शाम ठंड का असर है। तापमान में गिरावट के साथ ही मौसमी बीमारी भी शुरू हो गई है। इस समय बच्चे भी जुकाम, बुखार व खांसी की चपेट में आ रहे है।

    मौसम बदलते प्रकोप के साथ ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। पिछले तीन से चार दिनों में बीमारियो की संख्या में करीब 20 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अस्पतालों में वायरल बुखार के मरीज सबसे अधिक हैं, जबकि अन्य बीमारियों से परेशान लोगों की तबीयत भी खराब हो रही है।

    दिन में कम कपड़ों में घर से बाहर निकलने वाले लोग शाम को वापस आ रहे हैं तो गुलाबी ठंड लग रही है। ऐसे बदलाव का शरीर पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

    दिन में तापमान अधिक है तो रात में अब गर्म चादर की जरूरत पड़ रही है। हृदयचक अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा धीरज ने बताया कि पिछले सप्ताह से बीमार बच्चों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है। डायरिया से पीड़ित बच्चे भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, बीमारियों का खतरा भी बढ़ेगा।

    Bihar Weather: कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार, बिहार में जल्द मौसम बदलने के आसार

    Bihar Weather: कोहरे की दस्तक, ठंड का इंतजार, जानें बिहार में कब तक जारी रहेगी मौसम की आंख मिचौली