Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार में आज भी जारी रहेगा आंधी-बारिश और बिजली का कहर, इन 12 जिलों के लिए अलर्ट जारी

    Updated: Sat, 12 Apr 2025 07:22 AM (IST)

    बिहार के मौसम में पिछले कुछ दिनों से लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने से कई लोगों की मौत हो गई। वहीं मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 12 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है जिसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी पटना में भी हल्की बारिश के आसार हैं।

    Hero Image
    बिहार के 12 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बने होने व चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, एक द्रोणिका पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश से झारखंड होते हुए बांग्लादेश तक फैली हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वोत्तर असम और उसके आसपास हवा का परिसंचरण बना है। इन सभी मौसमी प्रभावों के कारण प्रदेश के मौसम में अभी बदलाव जारी रहेगा।

    12 जिलों में बारिश के आसार

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अगले 24 घंटों के दौरान 12 जिलों के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, जमुई व बांका जिले में गरज-तड़क के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा से हवा चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है।

    पटना में हल्की बारिश की संभावना

    कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है, जबकि पटना सहित आसपास इलाकों में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर गरज-तड़क के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना जताई है। तीन से चार दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

    पटना सहित 7 जिलों में गिरा पारा

    शुक्रवार को पटना सहित सात जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस व 35.2 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    शेष जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। शुक्रवार को पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मौसम सामान्य बना रहा।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर
    अधिकतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
    न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
    पटना 31.8 20.5
    गया  34.2 18.5
    भागलपुर 30.5 20.0
    मुजफ्फरपुर 31.0 20.7

    ये भी पढ़ें

    Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम का रौद्र रूप, इन 10 जिलों में भारी बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अलर्ट

    Weather: दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश, फसलों को हुआ नुकसान; यूपी के कई जिलों में बत्ती गुल