Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार के 8 जिलों में गरज के साथ भारी बारिश का अलर्ट; किसानों को लिए खास चेतावनी

    Updated: Sun, 11 Aug 2024 07:50 AM (IST)

    Bihar Weather News बिहार में अब मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया है। कई जिलों में लगातार बारिश पड़ रही है। वहीं आज भी 8 जिलों के लिए भारी बारिश का अल ...और पढ़ें

    Hero Image
    बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather: दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य में एक बार फिर सक्रिय हो गया है। वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवात की स्थिति बनी हुई है। इसके चलते राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    8 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए चेतावनी

    मौसम विभाग ने बिहार के 8 जिलों पूर्णिया, भोजपुर, गया, बक्सर, बांका, भागलपर , कैमूर और रोहतास में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। किसानों को खेत में जाने से बचने की सलाह दी गई है। कुछ स्थानों पर ठनका भी गिर सकता है, जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। बता दें कि बिहार में आए दिन ठनका गिरने से किसानों की मौत हो रही है।

    गोपालगंज और बक्सर में सर्वाधिक तापमान दर्ज

    शनिवार को राज्य के ठाकुरगंज में 89.4, रजौली में 74.2 एवं इंद्रपुरी में 70.8 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। इसके अलावा छिटपुट वर्षा राज्य के विभिन्न जिलों में रिकार्ड की गई। राज्य में सर्वाधिक तापमान गोपालगंज एवं बक्सर में रिकार्ड किया गया। वहां पर 35.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया।

    वहीं डेहरी में सबसे कम तापमान रिकार्ड किया गया, वहां पर न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    दो दिनों तक अभी जमकर बारिश होगी

    पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों का कहना है कि वर्तमान में मानसून सक्रिय है, जिसकी वजह से वर्षा हो रही है। इस तरह की स्थिति अगले दाे दिनों तक बने रहने की उम्मीद हे। मेघगर्जन की भी आशंका बनी हुई है। खुले मैदान में पेड़ के नीचे रहना खतरनाक हो सकता है। वर्षा के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें।

    मानसून की ट्रफ रेखा की स्थिति

    वर्तमान में मानसून की ट्रफ रेखा बीकानेर,रोहतक, फतेहगढ़, पुरलिया होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है।   राजधानी के मौसम में दिनभर होता रहा उतार-चढ़ाव राजधानी के मौसम में दिनभर उतार-चढ़ाव होता रहा। सुबह में हल्की धूप निकली। लेकिन दोपहर बाद आकाश बादलों से भर गया। वातावरण नम रहा। रविवार को राजधानी में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। राजधानी एवं आसपास के इलाके में मेघगर्जन के भी आसार हैं।

    ये भी पढ़ें

    Flood in Bihar: पटना में गंगा खतरे के निशान से ऊपर, दीघा घाट पर 38 सेंटीमीटर ऊपर चढ़ा पानी

    Flood in Bihar: सोन नदी में छोड़ा गया 5 लाख 22 हजार क्यूसेक पानी, औरंगाबाद के बारुण में फंसे दर्जनों ग्रामीण