Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Flood in Bihar: सोन नदी में छोड़ा गया 5 लाख 22 हजार क्यूसेक पानी, औरंगाबाद के बारुण में फंसे दर्जनों ग्रामीण

    Updated: Mon, 05 Aug 2024 12:16 PM (IST)

    इंद्रपुरी डैम से सोन नदी में सोमवार सुबह 5 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। इंद्रपुरी डैम के सभी गेट खोल दिए गए हैं। सोन नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी है। ऐसे में औरंगाबाद सहित कई जिलों में नदी के तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। औरंगाबाद के बारुण में दर्जनों ग्रामीण फंसे हुए हैं प्रशासन रेस्क्यू में जुटा है।

    Hero Image
    इंद्रपुरी डैम से सोन नदी में छोड़ा गया 5 लाख 22 हजार क्यूसेक पानी।

    जागरण टीम, औरंगाबाद। Flood in Bihar औरंगाबाद जिले के बारुण में सोन नदी में इंद्रपुरी डैम से सोमवार सुबह चार बजे तक 5 लाख 21 हजार 964 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इंद्रपुरी डैम के सभी 69 गेट खोल दिए गए हैं। सोन खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जा रहा है उत्तर प्रदेश के रिहंद डैम से सोन में हैवी डिस्चार्ज किया गया, जिसके बाद इंद्रपुरी डैम पर पानी का दबाव बढ़ गया।

    प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, दर्जनों फंसे

    सोन में रहने वाले लोगों को प्रशासन ने अलर्ट किया जा रहा है। सोन पूर्वी और पश्चिमी नहर के गेट को बंद कर दिया गया है।

    बारुण में सोन डीला पर दर्जनों लोग फंसे हैं। जिन्हें थरमोकोल का नाव बना बाहर निकाला जा रहा है। एक बच्चा सहित चार लोगों को निकाला गया है। लगातार सोन नद का जलस्तर बढ़ रहा है।

    औरंगाबाद डीएम ने क्या कहा

    सोन में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। गया से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। सोन तटीय इलाकों के गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। बारुण में माइक से घोषणा कराई गई है। - श्रीकांत शास्त्री, डीएम औरंगाबाद

    बता दें कि इंद्रपुरी बराज पर देर रात पांच लाख क्यूसेक पानी पहुंचने की सूचना मिली। आधी रात के बाद जलस्तर बढ़ने लगा। सुबह 4 बजे बराज पर 5 लाख 21 हजार 964 क्यूसेक पानी पहुंचने लगा।

    बराज के 69 गेट से सोन में आ रहा लाखों क्यूसेक पानी पानी 

    बराज के 69 गेट को खोल पानी सोन नदी में छोड़ा जा रहा है। पांच बजे सुबह पानी का घटना शुरू हुआ। चार लाख 87हजार 917 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं, सुबह छह बजे थोड़ी वृद्धि हुई चार लाख 90 हजार 444 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

    आठ बजे सुबह चार लाख 76 हजार 231 क्यूसेक पानी सोन में जा रहा था। जबकि नौ बजे बराज से चार लाख 63 हजार 628 क्यूसेक पानी सोन में जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: Bihar Flood News: 24 घंटे में चांदन डैम के जलस्तर में 13 फीट का उछाल, विभाग अलर्ट; लोगों के बीच बढ़ी चिंता

    Bihar Flood News: बिहार में खतरे के निशान को पार कर गईं नदियां, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; आवागमन ठप

    comedy show banner
    comedy show banner