Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: आज भी आसमान से बरसेगी 'आफत', IMD ने जारी किया आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

    Updated: Thu, 01 May 2025 07:25 AM (IST)

    बिहार के मौसम में बदलाव लगातार जारी है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। वहीं अब गुरुवार को भी राजधानी समेत प्रदेश के 26 जिलों में गरज-तड़क के साथ 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं जिसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। 48 घंटे के बाद फिर तापमान में वृद्धि होगी।

    Hero Image
    बिहार के 26 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का यलो अलर्ट

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: राजधानी समेत 26 जिलों में गरज-तड़क के साथ 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है। 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री की वृद्धि के आसार है। अधिसंख्य भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    4 मई तक आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार चार मई तक प्रदेश के अलग-अलग भागों में 40-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में हुए परिवर्तन के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बुधवार को पटना व आसपास इलाकों में धूप-छांव की स्थिति बनी रही।

    बीते 24 घंटों में हुई बारिश

    बीते 24 घंटों के दौरान नालंदा, पटना के आसपास, अररिया व वैशाली में छिटपुट वर्षा दर्ज की गई। नालंदा के हिलसा में 1.4 मिमी, पटना के फतुहा में 1.2 मिमी, नालंदा में 1.2 मिमी, अररिया में एक मिमी, वैशाली में 0.5 मिमी, पटना के दनियांवा में 0.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    प्रदेश में डेहरी रहा सबसे गर्म

    राजधानी का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 37.4 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। बुधवार को बक्सर, डेहरी को छोड़कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि

    राजधानी के अधिकतम तापमान में 3.9 डिग्री सेल्सियस, गया में 1.2 डिग्री, बांका में 2.6 डिग्री, बेगूसराय में 3.6 डिग्री, शेखपुरा में 3.4 डिग्री, नालंदा में 5.3 डिग्री, भोजपुर में 2.3 डिग्री, दरभंगा में 1.4 डिग्री, पूर्णिया में 2.4 डिग्री, किशनगंज में 1.5 डिग्री, वाल्मीकि नगर में 1.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि अधिकतम तापमान में दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर
    अधिकतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
    न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
    पटना 34.2 23.6
    गया 35.8 23.4
    भागलपुर 34.2 21.9
    मुजफ्फरपुर 32.0 22.6

    ये भी पढ़ें

    इस साल मई में रहेगा सामान्य से अधिक तापमान, उत्तर भारत में अधिक बारिश की संभावना