Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather: दो से चार डिग्री तक लुढ़का तापमान, घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी; ट्रेन से लेकर फ्लाइट तक पर दिखा धुंध का असर

    By Jagran News Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Tue, 09 Jan 2024 07:46 AM (IST)

    पटना समेत प्रदेश के 21 शहरों में बहुत घना कोहरे को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पछुआ के कारण प्रदेश के मौसम शुष्क बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में तीन दिनों के दौरान दो से चार डिग्री की गिरावट आने से ठंड में वृद्धि की संभावना है। वहीं भागलपुर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश 21 व 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दो-तीन दिनों में इसमें और गिरावट आएगी।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी पटना समेत बिहार के 21 शहरों में बहुत घने कोहरे की संभावना को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पछुआ के कारण प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। आगामी तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आने से ठंड में वृद्धि की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आठ जनवरी को पटना का अधिकतम तापमान 21.6 तथा न्यूनतम 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कल न्यूनतम तापमान में दो से ढाई डिग्री कमी का अनुमान है। इसी तरह मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 19.0 तथा न्यूनतम 13.0 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

    भागलपुर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 21 व 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दो-तीन दिनों में इसमें और गिरावट आएगी।

    दरभंगा एयरपोर्ट पर चार फ्लाइट विलंब से पहुंचीं

    इधर, घने कोहरे का विपरीत प्रभाव विमानों व ट्रेनों के परिचालन पर पड़ा। दिल्ली से सुबह 10:10 बजे पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट सोमवार को लगातार तीसरे दिन रद कर दी गई। सुबह 11 बजे से पहले पटना एयरपोर्ट से टेक आफ व लैंडिंग नहीं हो पा रही है। सुबह 11:45 बजे पहली फ्लाइट विस्तारा की दिल्ली-पटना लैंड हुई।

    सबसे पहले इसी विमान ने 12:41 बजे दिल्ली के लिए टेक आफ किया। एक दर्जन विमानों का परिचालन प्रभावित रहा। वहीं, विमानन कंपनी की ओर से हैदराबाद-पटना (6ई6719), देवघर-पटना (6ई7944) और रांची-पटना (6ई925) के आने के बारे में एयरपोर्ट प्रबंधन को कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। वहीं दरभंगा एयरपोर्ट पर चार फ्लाइट विलंब से पहुंचीं।

    सोमवार को सीमांचल एवं नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन चार घंटा विलंबित रही। वहीं, साउथ बिहार तीन घंटा विलंब से चल रही है। राजधानी एक्सप्रेस एवं कुर्ला-पाटलिपुत्रा सुपरफास्ट एक घंटा विलंबित रही, संपूर्ण क्रांति 25 मिनट, श्रमजीवी 30 मिनट विलंब से पहुंची।

    यह भी पढ़ें-

    Tej Pratap Yadav: लालू के लाल की RJD नेताओं को नसीहत, कहा- धर्म पर बोलने से बचें; नाथूराम गोडसे का किया जिक्र

    सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती... फिर होटलों में मिलता रहा, शादी का झांसा देकर दिव्यांग युवती का यौन शोषण

    comedy show banner
    comedy show banner