Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, तेज आंधी के साथ होगी बारिश; ऑरेंज अलर्ट जारी

    Updated: Tue, 10 Jun 2025 06:51 AM (IST)

    पटना समेत पूरे बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। गोपालगंज और पूर्वी चंपारण में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही मौसम में बदलाव की संभावना है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। प्रदेश के कुछ भागों में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश की संभावना है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में इन दिनों गर्मी विकराल रूप धारण कर ली है। प्रदेश में आज गर्म और आर्द्र दिन रहने की संभावना है। गोपालगंज व पूर्वी चंपारण में उष्ण लहर चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार कल से मौसम में बदलाव की संभावना है। प्रदेश के दक्षिणी व उत्तर-पूर्व भागों में तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी है।

    ऑरेंज अलर्ट जारी

    उत्तर-मध्य एवं उत्तर पश्चिम भागों में 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ आंधी-पानी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    इस दौरान हवा का रुख बदलने के साथ नमीयुक्त पुरवा हवा से मौसम सामान्य होने के साथ हल्की और मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है।

    पटना और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ पुरवा के कारण मौसम सामान्य बना रहेगा। सोमवार को पटना सहित प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। तापमान में वृद्धि होने के कारण लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा।

    सोमवार को पटना के अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 40.3 डिग्री सेल्सियस जबकि, 42.4 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी प्रदेश में सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया।

    राजधानी में हवा की रफ्तार 22 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। प्रदेश के अधिसंख्य भागों के अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

    सोमवार को छपरा को छोड़ कर पटना सहित सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पछुआ के कारण मौसम शुष्क होने के साथ प्रदेश के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।

    कल से मौसम बदलाव आने के साथ लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार है। प्रदेश के औरंगाबाद का अधिकतम तापमान 41 डिग्री, बक्सर का 41.6 डिग्री, गोपालगंज का 41डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    प्रमुख शहरों का तापमान 

    वहीं, पटना में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं,  गया का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

    भागलपुर का अधिकतम तापमान  38.9 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस  और न्यूनतम 29.6  डिग्री सेल्सियस रहा।

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Weather: आज सताएगी उमस भरी गर्मी, कल से बदलेगा मौसम का मिजाज; बारिश के लिए आया IMD का अपडेट