Bihar Weather: आज सताएगी उमस भरी गर्मी, कल से बदलेगा मौसम का मिजाज; बारिश के लिए आया IMD का अपडेट
पटना में गर्मी का प्रकोप जारी है अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। डेहरी और गोपालगंज सबसे गर्म रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनो ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में अगले दो दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बने होने के साथ लोगों को उमस भरी गर्मी सताएगी।
रविवार को पटना के अधिकतम तापमान में सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का अधिकतम तापमान एक जून के बाद रविवार 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 40.8 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी व गोपालगंज में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
बीते चार दिनों के दौरान पटना सहित प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में चार दिनों के दौरान चार डिग्री की वृद्धि देखी गई।
10 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 10 जून की रात से दक्षिण पश्चिम से आने वाली नमी युक्त हवा की सक्रियता बढ़ेगी। बंगाल की खाड़ी में मौसमी सिस्टम बनने की संभावना है।
इसके प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी भागों में विशेषकर मौसम मेहरबान रहेगा। जबकि पटना सहित दक्षिणी भागों में तेज हवा के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।
बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
11-14 जून तक प्रदेश के अधिसंख्य भागों में मेघ गर्जन, व्रजपात के साथ आंधी-पानी को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित दक्षिणी भागों में गर्म व आर्द्र दिन रहने के आसार है। जबकि उत्तरी पूर्वी भागों के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया व कटिहार के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान मधेपुरा में 2.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जबकि शेष भागों का मौसम सामान्य बना रहा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (2)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।