Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather : आज वोटिंग वाले क्षेत्रों में मौसम देगा साथ, इन जिलों में आंधी-पानी को लेकर अलर्ट; ये है ताजा अपडेट

    Updated: Sat, 25 May 2024 07:34 AM (IST)

    Bihar Weather बिहार की आठ सीटों पर आज मतदान हो रहा है। मतदान वाले जगहों पर मौसम पूरा साथ देगा। शिवहर वैशाली महाराजगंज वाल्मीकि नगर पूर्वी चंपारण पश्चिम चंपारण गोपालगंज और सिवान में तापमान सामान्य रहने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि नमीयुक्त पुरवा हवा के कारण मौसम बेहतर रहेगा। हालांकि वैशाली शिवहर महाराजगंज 40-42 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रहने की संभावना है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    जागरण संवाददाता, पटना।  Bihar Weather Today बिहार के आठ लोकसभा क्षेत्रों में शनिवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस दौरान मौसम शिवहर, वैशाली, महाराजगंज, वाल्मीकि नगर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज एवं सिवान के मतदाताओं का साथ देगा। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नहीं नमी युक्त पुरवा हवा के कारण बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। आर्द्रता में बढ़ोतरी होने के साथ उमस बनी रहेगी। वैशाली, शिवहर के एक या दो स्थानों पर गरज-तड़क के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। जबकि अन्य मतदान वाले क्षेत्रों का मौसम शुष्क बना रहेगा।

    दोपहर बाद आंशिक बादल छाए रहने से मौसम सामान्य बना रहेगा। पूर्वी व पश्चिम चंपारण, गोपालगंज में अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। वैशाली, शिवहर, महाराजगंज 40-42 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रहने की संभावना है।

    राजधानी में उमस भरी गर्मी

    Bihar News राजधानी समेत प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से आने वाली पुरवा हवा के कारण मौसम सामान्य बना हुआ है। बादलों की आवाजाही बने होने के साथ आर्द्रता में वृद्धि होने से दिन में लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार शनिवार को राजधानी समेत प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

    उत्तर-मध्य भाग के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर व उत्तर पूर्व भागों के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया एवं कटिहार के एक या दो स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है। प्रदेश में तेज हवा के प्रवाह के साथ गरज-तड़क को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

    शुक्रवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 42.1 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पटना सहित प्रदेश के सभी जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

    बीते 24 घंटों में ऐसा रहा हाल

    Patna Weather बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा दर्ज की गई। मधुबनी के झंझारपुर में 16.0 मिमी वर्षा, बेगूसराय के मटियानी में 14.2 मिमी, शेखपुरा के बरबिगहा में 11.2 मिमी, सासाराम में 11.0 मिमी, नवादा के कौआकोल में 8.2 मिमी, बक्सर के राजपुर में 5.4 मिमी, भभुआ में 3.8 मिमी, नवादा में 3.0 मिमी, बांका में 1.5 मिमी, भभुआ के रामपुर में 1.4 मिमी, भभुआ के चांद व कुदरा में 1.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    तूफान का उत्तरी भागों में पड़ेगा प्रभाव मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे तूफान के भीषण चक्रवात में तब्दील होने और 26 मई को पश्विम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के तट पर पहुंचने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में मानसून से पहले इस सीजन का यह पहला चक्रवाती तूफान होगा।

    मछुओं को उत्तर बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने की चेतावनी

    हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवातों के नामकरण की प्रणाली के अनुसार इसका नाम रेमल रखा गया है। इस नाम का सुझाव ओमान ने दिया है। मौसम विभाग ने मछुओं को रविवार तक उत्तर बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने की चेतावनी दी है।

    इसके प्रभाव से 26-27 मई को पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, मिजोरम और दक्षिण मणिपुर के तटीय जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है। मौसम विज्ञानी एसके पटेल के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने तूफान का प्रभाव प्रदेश के उत्तरी भागों में विशेषकर होगा। उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में गरज-तड़क के साथ तेज हवा के प्रवाह होने के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम न्यूनतम

    पटना 39.5 29.2

    गया 39.9 27.8

    भागलपुर 38.3 27.5

    मुजफ्फरपुर 35.6 27.8

    (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Sixth Phase Voting Live : बिहार की आठ सीटों पर मतदान शुरू, इन नेताओं की किस्मत दांव पर

    Rohini Acharya: 'रोहिणी आचार्य के साथ क्यों घूम रहे थे...', भोला यादव का नाम लेकर RJD पर भड़की जदयू