Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार के ये 10 शहर भीषण शीतलहर की चपेट में, घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, पढ़ें मौसम का ताजा हाल

    By prabhat ranjan Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Sat, 20 Jan 2024 07:56 AM (IST)

    Bihar ka Mausam बिहार में भीषण शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। आग और हीटर के सहारे लोग इस जानलेवा ठंड से बचने की कोशिश में लगे हुए हैं। बिहार के 10 शहर ऐसे हैं जहां शीतलहर का खतरनाक असर दिख रहा है। वहीं घने कोहरे ने भी लोगों को परेशान कर रखा है।

    Hero Image
    बिहार में शीतलहर का खतरनाक असर दिख रहा (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी समेत प्रदेश में बर्फीली पछुआ हवा का प्रभाव 23 जनवरी तक जारी रहेगा। इस दौरान ठंड में वृद्धि होने के साथ घना कोहरा व शीत दिवस की चपेट में राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश जिले रहेंगे। ठंड व घना कोहरा से अभी राहत के आसार नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शीत लहर के चपेट में बिहार के ये शहर

    वहीं, 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री कम होने से ठंड में तेजी आएगी। मौसम विभाग की ओर से 19-24 जनवरी तक प्रदेश भर में शीत दिवस को लेकर चेतावनी जारी की है। पटना सहित गया, डेहरी, बक्सर, औरंगाबाद, जीरादेई, कैमूर, मोतिहारी, छपरा, फारबिसगंज शुक्रवार को शीत दिवस की चपेट में रहे।

    बक्सर सबसे ठंड शहर

    वहीं, पूर्णिया में बहुत घना कोहरा व पटना सहित अन्य जिलों में मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहा। पटना सहित पांच जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 7.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया शहर में 0.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    राजधानी के अधिकतम तापमान में शुक्रवार को सामान्य से चार डिग्री गिरावट के साथ 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 19.8 डिग्री सेल्सियस के साथ नवादा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। शुक्रवार को पटना सहित आसपास इलाकों में दोपहर में धूप निकलने के कारण लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। वहीं, शाम हाेते ही कनकनी का प्रभाव बना रहा।

    इन शहरों के तापमान में आई गिरावट 

    पटना के न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री गिरावट के साथ 10.1 डिग्री सेल्सियस, गया में 0.8 डिग्री गिरावट के साथ 10.4 डिग्री, औरंगाबाद में 2.3 डिग्री गिरावट के साथ 9.8 डिग्री सेल्सियस, डेहरी में 2.6 डिग्री गिरावट के साथ 8.4 डिग्री सेल्सियस, कैमूर में 1.3 डिग्री गिरावट के साथ 9.2 डिग्री सेल्सियस, बक्सर में 2.3 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर में न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

    प्रमुख शहरों का तापमान 

    शहर  अधिकतम  न्यूनतम

    पटना   18.4         10.1

    गया     18.8          10.4

    भागलपुर 16.0       11.7

    मुजफ्फरपुर 15.0    10.0

    (तापमान डिग्री सेल्सियस में )

    यह भी पढ़ें

    Prashant Kishor: बिहार से परिवारवाद जड़ से होगा खत्म... प्रशांत किशोर ने कर दिया है बड़ा खेला, इस आधार पर होगा काम

    Bihar News: MBBS छात्रों को BPSC ने दिया बड़ा झटका, तीन बार हुए फेल तो... पढ़ लीजिए आयोग का नया फरमान

    comedy show banner
    comedy show banner