Bihar Weather: कड़ाके की ठंड से बढ़ेगी मुश्किल, कोहरे का कहर भी करेगा परेशान; IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट
पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। बिहार में ठंड तेजी से बढ़ रही है। रविवार को डेहरी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आने वाले दिनों में इसके और कम होने के आसार हैं। ठंड के साथ ही प्रदेश में प्रदूषण भी तेजी से बढ़ रहा है।

जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी पटना सहित प्रदेशभर में तापमान में गिरावट जारी है, जिसकी वजह से धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। दिन की अपेक्षा रात के तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर सुबह के समय कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है। रविवार को भी रोहतास का डेहरी सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों के मौसम का हाल
- पटना- राजधानी पटना में आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
- भागलपुर- भागलपुर में में आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
- मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर में आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
- छपरा- छपरा में आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
फेंगल का असर नहीं
बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान फेंगल कई राज्यों में तबाही मचा रहा है। इस बीच मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तूफान फेंगल का बिहार में कोई असर नहीं होगा। हालांकि, तमिलनाडु और पुडुचेरी में फेंगल का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
प्रदूषण में इजाफा
प्रदेश में ठंड में इजाफा होने के साथ ही प्रदूषण भी काफी तेजी से बढ़ रहा है। कई शहरों का AQI 300 पार पहुंच गया है। इस बीच प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार भी एक्शन मोड में नजर आ रही है।
प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई
राजधानी में वायु प्रदूषण की स्थिति सामान्य से अधिक है। ऐसे में लोगों को एलर्जी की गंभीर समस्या हो रही है। इसको लेकर मंत्री ने रविवार को समीक्षा बैठक कर प्रदूषण फैलाने वाली एजेंसियों पर कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया है। साथ ही बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद कर दिया है।
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि बिहार के वातावरण में धूलकण ही वायु प्रदूषण का मुख्य कारण है। इससे निपटने के लिए बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद समुचित कदम उठाए।
बैठक में पर्षद के अध्यक्ष डॉ. डी. के. शुक्ला एवं सदस्य सचिव नीरज नारायण उपस्थित रहे। मंत्री ने कहा कि राज्य में अवस्थित ताप विद्युत संयंत्रों को लगाने का निर्देश दिया है तथा इसे 2026 तक पूरा किया जाना है।
ये भी पढ़ें
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।