By prabhat ranjanEdited By: Mukul Kumar
Updated: Tue, 05 Dec 2023 07:54 AM (IST)
बिहार के 13 शहरों में दो दिनों तक हल्की वर्षा की संभावना है। पटना आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिसंख्य भागों का मौसम शुष्क होने के साथ सुब ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, पटना। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवातीय तूफान मिचौंग प्रदेश के मौसम पर प्रभाव डालने लगा है। इसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। तूफान नेल्लोर व दक्षिण आंध्रप्रदेश तटों को मंगलवार की दोपहर तक पार करेगा।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इसके प्रभाव से प्रदेश के 13 जिलों के रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया, नवादा, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई बांका और मुंगेर में एक दो जगह पर वर्षा की संभावना है। वहीं, पटना में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।
धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य
छह दिसंबर को दक्षिण बिहार के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार हैं। इसके बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पछुआ का प्रसार प्रदेश में होने से तापमान पर इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य बना हुआ है।
सोमवार को पटना सहित 25 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का सर्वाधिक ठंडा शहर भागलपुर के सबौर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पटना में दूसरे दिन भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
साढ़े तीन डिग्री की गिरावट आई
बीते 48 घंटों में पटना के न्यूनतम तापमान में साढ़े तीन डिग्री की गिरावट आई। सोमवार को 16.1 डिग्री सेल्सियस राजधानी का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार रविवार को पटना का सर्वाधिक अधिकतम तापमान तीन दिसंबर 2005 के बाद 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीन दिसंबर 2005 को 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें- पहले इंजन में खराबी, अब पानी के अभाव में नौका विहार बंद; मायूस होकर लौट रहे वाल्मीकिनगर आने वाले सैलानी
यह भी पढ़ें- I.N.D.I.A के काम आएगा नीतीश कुमार का 'गणित'? 6 दिसंबर की बैठक में इस खास फॉर्मूले पर होगी गहन चर्चा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।