Bihar Weather: झुलसाएगी गर्मी और गरजेंगे बादल, IMD ने बताया जुलाई में कब और कितनी होगी बारिश
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जुलाई में बिहार में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है और तापमान सामान्य से अधिक रहने की आशंका है। अगले 24 घंटों में कई जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है पश्चिमी चंपारण और कैमूर में भारी बारिश का अलर्ट है। लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है।

जागरण संवाददाता, पटना। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार जुलाई माह में दक्षिण-पश्चिम मानसून का प्रभाव कम रहने के कारण राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। जबकि, अधिकांश क्षेत्रों का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
माह में अधिकतम तापमान 32-36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी समेत 27 जिलों में गरज के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। जबकि, पश्चिमी चंपारण, कैमूर में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तरी व दक्षिणी अधिकांश भागों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में वर्षा रिकॉर्ड की गई। राजधानी में 35.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक रोहतास के इंद्रपुरी में 91.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
मंगलवार को पटना और आसपास के इलाकों में छिटपुट बारिश के कारण दिन में लोग उमस से परेशान रहे। शाम को बादलों की आवाजाही के कारण मौसम सामान्य रहा। राजधानी का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और 37.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें गोपालगंज में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों में बारिश की स्थिति
वैशाली के राघोपुर में 58.4 मिमी, समस्तीपुर के रोसड़ा में 58 मिमी, भोजपुर के बिहिया में 47.2 मिमी, पश्चिमी चंपारण के चनपटिया में 45 मिमी, भभुआ के अधवारा में 43.6 मिमी, जहानाबाद के मोदनगंज में 42 मिमी, नवादा के रजौली में 41.8 मिमी, नालंदा के बिंद में 41.2 मिमी, गया के बेलागंज में 40.2 मिमी, गया के मानपुर में 39 मिमी, गया के गुरारू में 37.2 मिमी, किशनगंज के पोठिया में 36.8 मिमी, पटना के फतुहा में 34.2 मिमी, बक्सर के डुमरांव में 32.6 मिमी, रोहतास के सासाराम में 33.6 मिमी, पटना के अथमलगोला में 31 मिमी, पटना के बिहटा में 30.8 मिमी, सारण के दिघवारा में 30.4 मिमी, नालंदा के अंकगरसराय में 30.2 मिमी बारिश दर्ज की गयी.
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) | न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस) |
---|---|---|
पटना | 34.0 | 26.0 |
गया | 33.6 | 25.0 |
भागलपुर | 33.0 | 26.2 |
मुजफ्फरपुर | 34.6 | 28.2 |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।