Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: सावधान! कोल्ड वेव करेगी परेशान, कोहरे और बारिश को लेकर भी IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

    Updated: Thu, 02 Jan 2025 07:40 AM (IST)

    पहाड़ी इलाकों मे बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों मे भी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही छह जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी भागों में फिर बूंदाबांदी के भी आसार हैं। बिहार में भी बारिश के बाद तेजी से ठंड बढ़ रही है। 24 घंटों के अंदर पटना के अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

    Hero Image
    बिहार में ठंड और कोहरे से बढ़ी लोगों की परेशानी

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: तेज सर्द पछुआ हवाओं की वजह से राजधानी पटना सहित 24 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही ठंड में वृद्धि होने से कनकनी का प्रभाव बना हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण प्रदेश में ठंडी हवा के प्रवाह से 24 घंटों के अंदर पटना के अधिकतम तापमान में छह डिग्री गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में भारी गिरावट की वजह से सुबह और शाम कनकनी का प्रभाव बना रहा।

    प्रदेश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

    • पटना- पटना में आज अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
    • मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर में आज अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
    • भागलपुर- भागलपुर में आज अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    मोतिहारी रहा सबसे ठंडा

    पटना का अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगभग चार डिग्री सेल्सियस का अंतर बना हुआ है। प्रदेश में सबसे कम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में दर्ज किया गया।

    मौसम में बदलाव के आसार नहीं

    मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार अगले दो से तीन दिनों के दौरान प्रदेश के मौसम में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

    सुबह के समय प्रदेश के अधिसंख्य भागों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने के साथ सर्द पछुआ हवा के कारण कनकनी का प्रभाव रहेगा। पछुआ की गति में वृद्धि होने के कारण कोहरा ऊपर उठेगा जिससे धुंध का असर बना रहेगा।

    मौसम विज्ञानी एसके पटेल ने बताया कि अगर अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहता है और न्यूनतम तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस के आसपास बना होता है तो ऐसे में सर्दी का विशेष प्रभाव नहीं होता है।

    पूरे उत्तर भारत में जारी है शीतलहर का कहर

    नए वर्ष की शुरुआत के साथ ही पूरा उत्तर भारत प्रचंड शीतलहर की चपेट में है। पहाड़ी राज्यों मे बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं और गिरते तापमान ने गलन बढ़ा दी है। हरियाणा, राजस्थान, बंगाल, बिहार में घना कोहरा छाया रहा।

    बारिश के भी आसार

    पांच और छह जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी भागों में बूंदाबांदी की भी संभावना है। मौसम विभाग ने छह जनवरी तक कश्मीर में बर्फबारी व बर्षा की संभावना जताई है।

    ये भी पढ़ें

    Bihar IAS Promotion: बिहार में 6 आईएएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन, 2 अफसरों को बनाया गया विशेष सचिव

    Bihar News: बिहार में SI पति पर SDO पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप, खबर सुनकर सभी रह गए सन्न; ये है पूरा मामला