Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: 24 से 30 जनवरी तक माले का लोकतंत्र बचाओ अभियान, गांव-गांव निकाली जाएगी पदयात्रा

    Updated: Mon, 15 Jan 2024 12:31 AM (IST)

    भारतीय कम्युिनस्ट पार्टी (माले) की ओर से 24 से 30 जनवरी तक संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ जन अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत गांव-गांव पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें पार्टी के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य समेत तमाम नेता शामिल होंगे। 26 जनवरी को पूरे राज्य में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया जाएगा। रविवार को माले के राज्य सचिव कुणाल व अन्‍य नेताओं ने इसकी जानकारी पत्रकारों को दी।

    Hero Image
    Bihar Politics: पार्टी के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, पटना। भारतीय कम्युिनस्ट पार्टी (माले) की ओर से 24 से 30 जनवरी तक संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ जन अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत गांव-गांव पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें पार्टी के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य समेत तमाम नेता शामिल होंगे।

    26 जनवरी को पूरे राज्य में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया जाएगा। जिला मुख्यालयों पर तिरंगा मार्च किया जाएगा। रविवार को माले के राज्य सचिव कुणाल, पोलित ब्यूरो के सदस्य धीरेन्द्र झा, राजाराम सिंह, केडी यादव, मीना तिवारी और शशि यादव ने इसकी जानकारी पत्रकारों को दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन नेताओं के मुताबिक, इस अभियान के तहत जहानाबाद, औरंगाबाद, सीवान, भोजपुर समेत अन्य जिलों में पदयात्रा का कार्यक्रम किया जाएगा। 30 जनवरी को गांधी जी की पुण्यतिथि पर आरा में संकल्प सभा होगी। माले ने महागठबंधन सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर शिक्षकों की नियुक्ति स्वागत किया है।

    राजीव रंजन ने मकर सक्रांति पर बिहार वासियों को शुभकामनाएं दीं

    पटना। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन ने रविवार को बिहार वासियों को मकर सक्रांति की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने शुभकामना संदेश में कहा कि नये साल का यह प्रथम पर्व सभी के लिए मंगलकारी हो। भगवान भास्कर की कृपा से हर घर में सुख, समृद्धि, सौभाग्य व शांति का वास हो।

    उन्होंने यह भी कहा कि मकर सक्रांति में दान देने का बड़ा महत्व है। सही मायनों में इसका तात्पर्य किसी को पैसे या अनाज देना भर नहीं है बल्कि समाज के कमज़ोर तबकों की मदद से है।

    यह हमें सिखलाता है कि समाज के कमजोर भाई-बहनों का हाथ कभी भी नहीं छोड़ना चाहिए। आज के दिन हमें प्रण लेना चाहिए कि जरूरतमंदों की मदद हमेशा करते रहें।

    यह भी पढ़ें -

    'बंगाल में साधुओं की पि‍टाई के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार', Tej Pratap Yadav ने मध्‍य प्रदेश सीएम के बिहार दौरे पर भी दिया बयान

    Lok Sabha Election: 'बिहार में राहुल की यात्रा मुर्दे को टॉनिक पिलाने जैसी', BJP ने कांग्रेस को बताया RJD-JDU की पिछलग्गू पार्टी